Monday, 22 January 2024

NT24 News Link : होइहहिं राम चरन अनुरागी। कलि मल रहित सुमंगल भागी ॥..

होइहहिं राम चरन अनुरागी। कलि मल रहित सुमंगल भागी ॥

NT24 News Link : राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य समारोह ..

प्रभु राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य समारोह का आयोजन

NT24 News Link : अकाल तख्त से की अपील , बढ़ाएं मदद का हाथ , कनाडा पहुंचने वाली पंजाब की बेटियों को मदद जरूरी...

कनाडा में पंजाब की बेटियों के लिए डिस्ट्रेस हेल्पलाइन लांच 

कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स की ओर बढ़ा मदद का हाथ -  एल्सपथ हेवर्थ सेंटर फॉर वोमेन

स्टूडेंट्स को चाहिए  एजेंट के दिखाए सब्ज़बाग के बजाए  पूरी जानकारी व तैयारी के साथ ही पहुंचे कनाडा ,ताकि आसानी से सेटल हो जाएं- सुंदर सिंह

अकाल तख्त से की अपील , बढ़ाएं मदद का हाथ , कनाडा पहुंचने वाली पंजाब की बेटियों को मदद जरूरी

3.5 लाख पंजाबियों सहित 5 लाख स्टूडेंट्स हर वर्ष कनाडा पढ़ने जाते हैं 

NT24 News Link : वीसी प्रो. रेणु विग ने पीयू मार्किट में किया भंडारे का शुभारम्भ...

पंजाब विश्वविद्यालय वीसी प्रो. रेणु विग ने पीयू मार्किट में किया भंडारे का शुभारम्भ

NT24 News Link : नगर निगम मेयर आफ़िस में स्थापित हुए राम लला का मंदिर मॉडल...

नगर निगम मेयर आफ़िस में स्थापित हुए राम लला का मंदिर मॉडल

NT24 News Link : किन्नर समाज ने राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके ...

किन्नर समाज ने राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर साईं मंदिर में बधाई गाई








विनय कुमार

चण्डीगढ़

किन्नर समाज ने राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सेक्टर 29 स्थित साईं मंदिर में बधाई गाई। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से अद्वितीय रूप से सजाया गया हुआ था। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर हवन किया व आहुतियां दी गईं। शाम को दीपमाला की गई व जबरदस्त आतिशबाजी कर महा दिवाली मनाई। इसके अलावा सारा दिन अटूट लंगर भी बरताया गया व गर्म दूध वितरित किया गया।

 

NT24 News Link : माता मनसा देवी परिसर के संस्कृत गुरुकुल श्री मुक्तिनाथ वेद विद्या आश्रम में...

रॉकी मित्तल ने संस्कृत गुरूकुल में आयोजित एक शाम श्री राम के नाम  में किया भजन गायन

माता मनसा देवी परिसर के संस्कृत गुरुकुल श्री मुक्तिनाथ वेद विद्या आश्रम में महाउत्सव हुआ

पहले दिन अनुष्ठान, यात्रा, भंडारा और संकीर्तन सभा आयोजित हुई

NT24 News Link : राम बाई चेरिटेबल ट्रस्ट राम दरबार द्वारा आयोजित 64 वां सालाना उर्स-ए-मुबारक एवं सर्वधर्म समागम....

नी माएँ मेरीए, आएगी केहड़ी रुते .. 

NT24 News Link : अयोध्या में श्रीराम मंदिर में विराजमान हुए रामलला....

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में विराजमान हुए रामलला

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सीधे प्रसारण से पंजाब राजभवन हो उठा राममय

NT24 News Link : श्री राम शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत....

उत्तराखंड भातृ संगठन, दरिया ने भगवान श्रीराम जी की निकाली भव्य शोभा यात्रा

श्री राम शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

Sunday, 21 January 2024

NT24 News Link : विश्व प्रसिद्ध श्री राम लीला शो का टैगोर थियेटर में ....

प्राण प्रतिष्ठा दिवस की पूर्व संध्या के उपलक्ष पर विश्व प्रसिद्ध श्री राम लीला शो का टैगोर थियेटर में सफल मंचन

विनय कुमार

चंडीगढ़

भगवान श्री राम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा दिवस की पूर्व संध्या पर, थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ द्वारा अपने विश्व प्रसिद्ध लाइट साइट और साउंड शो श्री राम लीला का सफल मंचन किया। भारी तैदाद में पहुंचे दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर इस नाटक को देखा और सराहा। इसका निर्देशन राजीव मेहता ने किया । इस विशेष अवसर पर कनाडा से आए जाने माने भारतीय संस्कृति कला के प्रचारक और अंतरराष्ट्रीय शांति और सद्भाव के प्रचारक सरदार इंद्रजीत सिंह बैंस को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए अवार्ड औफ औनर सम्मान से सम्मानित किया गया। सुखदेव धनोआ को कनाडा में पंजाब के भांगड़ा, लोक नृत्य और रंगमंच को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।नाटक मंचन 21 जनवरी 2024 रविवार को टैगोर थिएटर सेक्टर 18 मिनी ऑडिटोरियम में किया, जिसमें भगवान श्री राम जी के जन्म,सीता स्वयंवर,महारानी ककई द्वारा महाराज दशरथ से दो वचन मांग कर श्री राम को वनवास भेजना, भरत मिलाप,खेवत द्वारा प्रभु राम को गंगा पार करवाना , सरूपनाखा की लक्ष्मण द्वारा नाक काटना,सीता हरण,माता शबरी द्वारा श्री राम को जूठे बेर खिलाना,भगवान राम का सुग्रीव और हनुमान मिलन,हनुमान द्वारा लंका जलाना,अंगद का पैर जमाना,रावण द्वारा विबिशन को लंका से निकलना, मेघनाथ द्वारा ब्रह्मशक्ती से लक्ष्मण को मूर्छित करना,हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना, मेघनाथ का लक्ष्मण द्वारा वध करना,कुंभकर्ण का रावण को समझाना ,कुंभकर्ण का श्री राम द्वारा अंत,रावण मंदोदरी संवाद और अंत में रावण का श्री राम द्वारा मारा जाना - सभी परसंगो का सभी कलाकारों ने बखूबी मंचन किया। रावण वध तक की सभी लीलाओं को दर्शाया गया है। इस रामलीला शो ने वर्ष 2006 में उत्तरी अमेरिका में इतिहास रच दिया था जब इसका पहली बार अमेरिका में मंचन किया गया था। प्रीमियर शो लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था, प्रीमियर शो में दस हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। टूर पर उत्तरी अमेरिका में बीस शो आयोजित किए गए, जिन्हें जबरदस्त सफलता मिली। आखिरी शो अमरीका के डलास शहर के प्रसिद्ध काउबॉय स्टेडियम में आयोजित किया गया था जहां साठ हजार से अधिक दर्शकों ने शो को मंत्रमुग्ध हो कर देखा। शो खत्म होने के बाद लगातार दस मिनट तक दर्शकों की तालियां बजती रही थी। अमेरिका में इस भव्य नाटक के अब तक 100 से अधिक शो हो चुके हैं। इस नाटक की अवधि 2 घंटे 45 मिनट है। नाटक में भाग लेने वाले कलाकार :रमेश भारद्वाज, बलकार सिद्धू, योगेश अरोड़ा, राजीव मेहता, तेजबान गांधी, आशा सकलानी, आधशक्ति कौशल, गीता गांधी, मुनीष कपूर, भूपिंदर सिंह संधू, उमेश नागपाल, जतिन वर्मा, तृष्णा भारद्वाज, राहुल वर्मा, आशीष रौतेला, हरप्रीत सिंह, बबलू, अमित कुमार, ऋतुराज कौर, वरिंदर सिंह, कनव भारद्वाज, सुखराज सिंह, सनम भारद्वाजइ लाईटस और ग्राफ़िक : तेजिंदर जोशी