वेंडर सेल का संगठनात्मक दृष्टि से नई टीम की घोषणा
चंडीगढ़ नगर निगम के पूरे हुए 25 साल आम आदमी पार्टी ने कहा 25 साल चंडीगढ़ बेहाल अब यहां भी केजरीवाल
पार्टी के सीनियर नेता हरमोहन धवन फिर से नगर निगम के
मुद्दों को लेकर हुए सक्रिय
जरनैल सिंह , प्रदीप छाबड़ा,
प्रेम गर्ग व चंद्रमुखी शर्मा ने 25
साल चंडीगढ़ बेहाल का केक काटा
हरमोहन धवन ने भाजपा एवं कांग्रेस को बताया सृपराज एवं
नागराज
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को मजबूती देने के लिए पार्टी के
सीनियर नेता हरमोहन धवन एक बार फिर से पार्टी में सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली से
विधायक एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह के द्वारा हरमोहन धवन का
पार्टी में स्वागत किया । इस मौके पार्टी के को-
इंचार्ज प्रदीप छाबड़ा कन्वीनर प्रेम गर्ग एवं इलेक्शन कमेटी के इंचार्ज चंद्रमुखी
शर्मा भी मौजूद थे। इसके साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम कारपोरेशन के आज 25 साल पूरे में चंडीगढ़ की समस्याओं की चर्चा
हुई l जरनैल सिंह ने बताया कांग्रेस एवं भाजपा पिछले 25
सालों से चंडीगढ़ नगर निगम में सरकार है।
भाजपा और कांग्रेस की गंदी राजनीति ने द सिटी ब्यूटीफुल को बेहाल शहर बना दिया है साथ ही दिल्ली मॉडल
की भी बात की कहां ,दिल्ली में
हर परिवार को 20000 लीटर पानी फ्री है और चंडीगढ़ में साफ
स्वच्छ पानी की किल्लत है इसके अलावा उन्होंने पार्टी
के सीनियर नेता हरमोहन धवन का पार्टी में फिर से सक्रिय भूमिका में आने पर स्वागत
कियाl जरनैल सिंह ने बताया कि हरमोहन धवन का दोबारा से आम
आदमी पार्टी में सक्रिय होना पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा । हरमोहन धवन का
तजुर्बा नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की मदद करेग वहीं पार्टी के सीनियर
नेता हरमोहन धवन ने आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं मैं इस पार्टी को
मार्गदर्शक के रुप में और आगे लेकर जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि आज चंडीगढ़
कॉरपोरेशन को 25 साल पूरे हो गए हैं। यहां पर दो ही
पार्टियां रूल करती हैं एक कांग्रेस व भाजपा जिनमें से एक नागराज है दूसरी सांप
राज है। क्योंकि इन्हीं दो पार्टियों ने यहां पर राज किया है। यहां पर कूड़े की
समस्या पानी की किल्लत ज्यों की त्यों है इस पर कोई भी सुधार नहीं हुआ है मेरे
संसद काल के दौरान कॉलोनियों का काफी हद तक सुधार हुआ था पर उसके बाद अन्य
पार्टियों ने चंडीगढ़ में किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी है जिस करके चंडीगढ़ की
जनता त्रस्त है एवं आज यह स्मार्ट सिटी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं हर
जगह पार्किंग की समस्या है सिटी ब्यूटीफुल को नर्क बना दिया गया है। इन दो
पार्टियों ने चंडीगढ़ को लूटा। इस बार के नगर निगम
चुनावों में हम और भी मजबूती से लड़ेंगे एवं इन दो पार्टियों को हराकर ये दिखा
देंगे कि आम लोगों की पार्टी में कितनी ताकत है। क्योंकि चंडीगढ़ की जनता कांग्रेस
एवं भाजपा की लूट की नीतियों से भलीभांति अवगत हो चुकी है एवं इन्हें भी दिल्ली की
तर्ज पर दिल्ली मॉडल चाहिए साफ पानी एवं मोहल्ला
क्लीनिक मुफ्त बिजली पढ़ने के लिए प्राइवेट जैसी सुविधाओं से लैस स्मार्ट सरकारी
स्कूल होने चाहिए ताकि हर वर्ग के लोग अपने जीवन का स्तर ऊंचा कर सकें एवं कोई भी
बच्चा पढ़ाई से एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे।
इंटरनेशनल मॉडल्स ने दिखाया रैंप पर जलवा
करोना के बाद लोग सैलून जाने से
डर रहे हैं इसीलिए अब ट्रेंड में आ रहे हैं प्राइवेट, किट्टी , सैलून इन सैलून के नए
कॉन्सेप्ट - रचित
सिक्ख संगत भाईचारे ने अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूपों को सम्मान पूर्वक भारत लाने के लिए अरुण सूद के माध्यम से प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद
प्रधान मंत्री व भाजपा की केंद्र सरकार गुरुओ के हुक्म
के अनुसार संगत भलाई के सभी काम करेंगे, हमेशा सिक्ख समुदाय का
सम्मान किया है ----
विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों से एम.ओ.यू साइन कर नए शोध व अनुसंधान करें: राज्यपाल
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
ने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त
विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों से एम.ओ.यू साइन कर नए शोध व अनुसंधान कार्यों से
विद्यार्थियों को अवगत करवाएं तथा यह भी सुनिश्चित करें कि शोध कार्यों का प्रयोग
मानव व समाज कल्याण के लिए हो। दत्तात्रेय मंगलवार को यहाँ डा. बी.आर. अम्बेडकर
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शैक्षणिक भवन
के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि
प्रदेश का यह एकमात्र विधि विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भरता वाली सोच
को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। उन्होने विश्वविद्यालय को नया भवन
मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। 30
करोड़ की लागत से बना यह भवन सभी सविधाओं से
सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नाम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर
के नाम पर होना गर्व की बात है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म बहुत ही गरीब
परिवार में हुआ था। गरीब स्थिति होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी
और अपनी मेहनत और लगन से अनुसंधान में कई विषयों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त
की। राज्यपाल
बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई
राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। यह हमारा दायित्व है कि इस राष्ट्रीय शिक्षा
नीति को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा
विश्वास है डॉ बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका
निभाएगा। अपने सम्बोधन में उन्होंने शिक्षकों का आहवान करते हुए कहा कि आज शिक्षा
में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। शिक्षा में नैतिक मूल्यों को
शामिल करते हैं तो छात्र भविष्य के अच्छे नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने
प्रधानमंत्री जी के नारे ‘‘स्किल
इण्डिया’’ को
बढ़ावा देने की बात भी कही।
शिक्षा में शोध की जरूरत पर प्रकाश
डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के
साथ समन्वय स्थापित कर उच्च स्तर के शोध करने के लिए छात्रों को तैयार करना चाहिए जिससे
शिक्षकों की भी गुणवत्ता में सुधार आयेगा। कार्यक्रम की
अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय की
गतिविधियों व उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला तथा आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी लागू करने में कोई कसर नहीं छोडेगा। प्रो
विनय कपूर मेहरा ने कहा कि आज हमारे लिए अत्यंत गर्व व हर्ष का अवसर है। उन्होंने
कहा कि विश्वविद्यालय ने अंबेडकर विश्वविद्यालय महू के साथ अनुबंध किया है, जिससे
दोनों विश्वविद्यालय
के शिक्षार्थी एवं शोधार्थी लाभान्वित
होंगे। उन्होंने कहा कि डा0
अम्बेडकर की जन्म स्थली महु से लाई गई
मिट्टी में पौधारोपण किया,
जिससे प्रेरणादायी संदेश मिलेगा। प्रो
मेहरा ने कहा कि दो वर्षों में पांच संस्थाओं के साथ एमओयू किया है। भविष्य में हम
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय एवं संस्थाओं के साथ ओर एमओयू करेंगे।
जिससे विश्वविद्यालय विधि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित
होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं विश्वविद्यालय
के कुलगीत से किया गया। कुलपति प्रो विनय कपूर मेहरा ने कुलाधिपति बंडारू
दत्तात्रेय का पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर स्वागत किया। कुलसचिव
डॉ अमित कुमार ने राज्यपाल/कुलाधिपति एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार
प्रकट किया। इस अवसर पर बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ समर सिंह, मुरथल
विश्वविद्यालय से कुलसचिव डॉ सुरेश,
उपायुक्त सोनीपत ललित सिवाच, एसपी
सोनीपत जश्नदीप रंधावा,
प्रांत प्रचारक विजय, डॉ
अरुण मेहरा उपाध्यक्ष,
पंचनद शोध संस्थान, डॉ
पूरनमल गौड़ आदि शामिल थे।
पं. बीरेंद्र नारायण मिश्रा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं नरेन्द्र पाण्डेय महामंत्री
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण
महासभा, चण्डीगढ़ इकाई की बैठक महाकाली
मंदिर, सेक्टर 30-बी में पंजाब प्रदेश
के प्रभारी सुनील दत्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का
गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्रा को अध्यक्ष,
नरेन्द्र पाण्डेय को महामंत्री, राकेश पाल
मोदगिल व यतीन्द्र शर्मा को संरक्षक, डी के पाण्डेय
एवं प्रमोद मिश्रा उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा, शिवानंद मिश्रा तथा राम सुख सचिव, अभय झा प्रकोष्ठ
अध्यक्ष, मुनीश तिवारी प्रचार सचिव, पं
हरीश शर्मा सांस्कृतिक विभाग प्रमुख तथा राज शर्मा एवं महेन्द्र दुबे सदस्य चुने
गए। पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को
सम्बोधित करते हुए उनसे महासभा के कार्य को मजबूती प्रदान करते हुए समाज हित में
कार्य करने का आग्रह किया। महासचिव नरेंद्र पाण्डेय ने कोरोना महामारी की संभावित
तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए समाज के साथ मिल कर जागरूकता अभियान चलाने तथा
सेवा कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। जानकारी देते हुए महासभा के
प्रचार सचिव मुनीश तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों के लिए
किया गया है तथा शीघ्र होने वाली आगामी बैठक में अग्रिम कार्यक्रमों के सन्दर्भ
में चर्चा की जाएगी।
1947 में सोशल मीडिया इतना प्रभावी रहा होता तो देश के प्रधानमंत्री सरदार
बल्लभ भाई पटेल होते - दुष्यंत गौतम