Friday 15 June 2018

महिला मोर्चा ने दी सत्यपाल जैन को जन्मदिन की बधाई


महिला मोर्चा ने दी सत्यपाल जैन को जन्मदिन की बधाई
एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
सत्यपाल जैन एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया विधि आयोग के सदस्य एवं पूर्व सांसद के 66वें जन्म दिन के शुभ अवसर पर अनेकों गणमान्य नागरिकों पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रातः काल से ही शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा l अपने हरमन प्यारे नेता की लंबी उम्र व उनके अच्छे स्वास्थ्य स्वर्णिम भविष्य की भगवान से मंगल कामना की गई l इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता एवं वरिष्ठ महिला नेता मोनिका भारद्वाज ने सत्यपाल जैन से भेंट कर अपनी शुभकामनाएं महिला मोर्चा की ओर से व्यक्त की एवं महिलाओं के लिए उनके द्वारा प्रदान की गई सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया l साथ ही चित्र में उनके साथ शहर के महापोर देवेश मोदगिल, सिया के चेयरमैन अवि भसीन, व अन्य पदाधिकारी भी दिखाई दे रहें है l 

No comments: