Thursday 29 November 2018

NT24 News : सेक्टर 26 गोलीकांड के खिलाफ कांग्रेस का 25 जगह प्रदर्शन...............

सेक्टर 26 गोलीकांड के खिलाफ कांग्रेस का 25 जगह प्रदर्शन
3 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर 26 गोलीकांड के खिलाफ उतरे सड़कों पर
खेर सलारिया को बचाने के लिए पुलिस करवाई में कर रही हस्तक्षेप:- छाबड़ा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सेल्स के चेयरमैन, महिला कांग्रेस, सेवादल व ब्लॉक अध्यक्षों की अगुवाई में शहर के लगभग 25 से ज्यादा जगह पर  सेक्टर 26 गोली कांड में MP किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार व भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सहदेव सलारिया की गिरफ्तार करने की मांग पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लगभग 3 हजार कार्यकर्ता विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि इस घटना से ये साफ हो गया है कि सांसद किरण खेर के रहमोकरम पर अपराधी पल रहे है जिन्हें सांसद संरक्षण दे रही है। एक महिला सांसद होने के नाते उन पर शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी है लेकिन यहां तो बिल्कुल उलट है। किरण खेर के लाडले की बर्थडे पार्टी में हुई फायरिंग घटना से बीजेपी का असल चेहरा सामने आ गया है। खेर को अपने बिगड़रेल बेटो को सही मार्गदर्शन देने की बजाय उनका बचाव कर रहीं है। इस पार्टी में खेर के साथ वो शख्सियत भी मौजूद थी वो और कोई नही शहर के प्रथम नागरिक यानी कि मेयर थे। चंडीगढ़ के मेयर को पद की गरिमा बना कर रखनी होती है उनके लिए बेहतर यह है वो धरातल (खत्म हो चुके) पर पहुंचे विकास पर ध्यान लगाए ना कि लेट नाईट पार्टियों पर ओर रही सही कमी बीजेपी अध्यक्ष संजय टंडन ने कर दी उन्होंने पुलिस को निष्पक्ष जांच की सलाह देकर व अपने अध्यक्ष व हाई कमांड को खेर व सलारिया की शिकायत करके अपने व्यक्तिगत राजनीतिक हितों का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे है वो अपनी नैतिक जिम्मेदारी से पीछे भाग रहे है। यह बीजेपी का दोहरा चेहरा नही है तो क्या है ? बीजेपी के पार्षदों की नैतिकता भी गायब हो चुकी है। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होकर भी कानून व्यस्था को लेकर यह गंभीर नही है। कांग्रेस इस गंभीर मुद्दे को जन जन तक पहुंचाएगी ।

No comments: