Sunday 30 December 2018

NT24 News : एल ई डी,टीवी और रेडियो लगा लोगों में पहुंचाई “ मन की बात ”..........................


एल ई डी,टीवी और रेडियो लगा लोगों में पहुंचाई
 “ मन की बात ”
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “ मन की बात ” को जनता के बीच पहुँचाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर एल ई डी,टीवी और रेडियो को लगाया गया और कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने विशेष रूप से इसमें भाग लिया | कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि आज जिला नंबर 3 के राम दरबार में विशाल जनसमूह ने और विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्तायों और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया | कार्यक्रम का आयोजन जिला नंबर 3 के जिला अध्यक्ष देवी सिंह और उनकी समूची जिला और मंडल स्तर की टीम ने किया | गौरतलब है कि उपस्थित सभी लोगों ने “मन की बात” कार्यक्रम को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेतायों और केंद्र सरकार में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व की कोशलता का लोहा सभी देशों ने माना है | आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में देश विकास की ओर अग्रसर है | समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है | पिछली सरकारों के दौरान गरीब वर्ग के लोग कभी बैंक की और मुह नहीं कर सकते थे  आज वो गर्व के साथ जाकर बैंक की सेवाओं का प्रयोग कर पा रहे हैं | आज अमीर-गरीब, जात-पात, धर्म आदि का भेद न करके मानव कल्याण के लिए योजनाओं को शुरू किया जा रहा है | इतने कम समय में मोदी सरकार ने जो किया वो आज तक कभी नहीं हुआ | इसलिए हम सभी को केंद्र सरकार द्वारा शुरू गयी  योजनायों के प्रति सभी को जागरूक करना चाहिए और वर्ष 2019 में फिर से मोदी सरकार के समर्थन के लिए उनसे आग्रह करना चाहिए | कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी और राम लाल, महासचिव प्रेम कौशिक, सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, स्थानीय पार्षद भारत कुमार, पार्षद हीरा नेगी, सतीश कैंथ, हाजी मोहम्मद खुर्शीद, चंद्रावती शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अमजद चौधरी, मंडल अध्यक्ष गुड्डी बंसल, इंडस्ट्री प्रकोष्ठ संयोजक अवि भसीन, अरुणदीप सिंह, गुरप्रताप, आईटी संयोजक दीपक मल्होत्रा, रोहित सेठी, राजिंदर बिल्लू, वी के बाली, अशोक भोमिया, राज यदुवंशी आदि भी उपस्थित थे | आदि भी उपस्थित थे |

No comments: