Sunday 3 February 2019

NT24 News : चुनाव से पूर्व टंडन ने झोंकी ताकत किया जनसभाओं में सैकड़ों लोगों को सम्भोधित....................

चुनाव से पूर्व टंडन ने झोंकी ताकत
टंडन की जनसभाओं में सैकड़ों लोगों ने सुनी मोदी सरकार की उपलब्धियां
मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया टंडन ने
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
लोकसभा चुनाव से पूर्व  चंडीगढ़ की जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों को ले  जाने के लिए आज सेक्टर 49 ,52 और रामदरबार में जनसभाओं का आयोजन हुआ जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया | सेक्टर 52 स्थित स्कूटर मार्किट में भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया | कार्यक्रम की जानकारी  हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंद्र पठानिया ने  बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन  ने अपना जन संपर्क अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है | आज उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर पांच से भी अधिक  कार्यक्रमों  मे  भाग लिया और  जन सभाओं को  सम्बोधित किया | इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में जिला नंबर 2 के युवाओं ने  भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा | इस क्रम में सेक्टर 49 की पी सी सोसाइटी में जनसभा का आयोजन हुआ उसके उपरान्त पूर्वांचल प्रकोष्ठ द्वारा सेक्टर 52 स्कूटर मार्किट और राम दरबार में जनसभओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन  ने सम्बोधित किया | इस अवसर पर उनके साथ पार्षद हीरा नेगी, जिला अध्यक्ष देवी सिंह, जिला महासचिव राजेंद्र शर्मा, सचिव वी के बाली, मंडल अध्यक्ष कौल , प्रकोष्ठ के संयोजक गोपाल शुक्ल, स्थानीय पार्षद चंद्रावती शुक्ला, युवा  राणा उपस्थित थे | कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यातिथि संजय टंडन का प्रकोष्ठ  सदस्यों  स्वागत  किया गया | उपस्थित जनसमूह को  सम्बोधित करते हुए भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने 100 से भी अधिक योजनाएं शुरू की हैं | देश में चहुमुखी विकास के लिए मोदी सरकार  ने सभी वर्गों  ध्यान  में रख कर जन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है | जिसका सीधा सीधा लाभ हर व्यक्ति को प्राप्त हो रहा  है | उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं | उन्होंने देश के हर व्यक्ति का दुःख दर्द समझा और उसको खत्म करने का बीड़ा उठाया | देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन वाली योजना से लाखों जवानों को सत्ता में आते ही यह तोहफा भेंट किया जबकि कांग्रेस पार्टी की सरकार इसको लागू करने की हिम्मत जुटा पायी | कांग्रेस के लिए तो आर पी का अर्थ है "ओनली राहुल ओनली प्रियंका | उन्हें देश के विकास की बजाय गांधी परिवार के विकास की ज्यादा चिंता है | जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बड़े बड़े कारखानों, अन्य देशों में यहाँ पर तैयार सामान को बेचने, लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने, किसान की आय दोगुनी करने, बिचौलियों की दुकानदारी बंद करने, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभ की योजनाओं का पैसा सीधा व्यक्ति के खाते में भेजने, फर्जी कंपनी के नामों पर हो रहे घोटालों को रोकने का काम अगर किया है तो केवल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार ने किया है | उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि वर्तमान में केंद्र सरकार ने जो किया उसको जनता के बीच लेकर जाना है | उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से  गरीब जनता को भी अब निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया | देश की आजादी के 70 वर्ष उपरान्त भी १२ हजार ७५० से भी अधिक गाँवों में बिजली नहीं थी | उसकी चिंता भी मोदी सरकार ने की और आज देश में एक भी ऐसा गाँव नहीं हैं जहाँ बिजली पहुंची हो | उन्होंने कहा कि आखिर क्यों नहीं कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने इस और ध्यान दिया | इतना ही नहीं देश की आजादी में भागीदार रहे नेता जी सुभाष चंद्र बोस को आखिर क्यों नहीं उचित सम्मान प्रदान किया गया | उन्होंने कहा कि जन कल्याण और देश के शहीदों के लिए कुछ कर गुजरने की भावना तभी पनपती है जब देश के नायक उनके प्रति अपनी सार्थक सोच रखें और उनके विकास के लिए अपनी योजनाओं को बनाये | ऐसा केंद्र की मोदी सरकार ने किया है | अब वक्त गया है देश की जनता के बीच इन सभी बातों को ले जाने का | उनको समझाना होगा और उनसे अपील करना होगा कि विकास के लिए अगर कोई है तो वे केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है | अतः देश के विकास के लिए उनसे फिर से भाजपा सरकार के समर्थन की अपील करें |

No comments: