Friday 12 April 2019

NT24 News : बैसाखी की शुभकामनाएं : मंजू मल्होत्रा फूल

बैसाखी के पावन अवसर पर सभी को ढेरों 
शुभकामनाएं : मंजू मल्होत्रा फूल


लेखिका मंजू मल्होत्र फूल
खुशी भरा बैसाखी का दिन
 फसलों के ये कटने का दिन 
 गाने का दिन, हंसने का दिन
 मेहनत का फल पाने का दिन 

 मेलों का दिन, खेलों का दिन
 भंगड़े का दिन, बिहू का दिन 
 हलवे का दिन, पूरी का दिन 
 साग सरसों और मक्के का दिन

 घर-घर में पकवानों का दिन 
 रंग-रंगोली का है ये दिन 
 रंग-बिरंगे वस्त्रों का दिन 
 सजनें और संवरने का दिन 

 झूम-झूम इतराने का दिन 
 मिलकर खुशी मनाने का दिन 
 खालसा पंथ की स्थापना का दिन 
 जीवन श्रेष्ठ बनाने का दिन 

 भेदभाव को छोड़ने का दिन 
 मानवता से जोड़ने का दिन 
 नदियों के सम्मान का है दिन 
 स्नान-ध्यान करने का ये दिन
उल्लासों से भरने का दिन 
 धन्यवाद प्रभु को करने का दिन
 शुभ-शुभ और मंगलमय ये दिन 
 खुशी भरा बैसाखी का दिन 
बैसाखी के पावन अवसर पर सभी को ढेरों शुभकामनाएं : मंजू मल्होत्रा फूलवन अवसर पर सभी को ढेरों शुभकामनाएं : मंजू मल्होत्रा फूल

No comments: