Friday 24 May 2019

NT24 News : बी जे पी की हुई प्रचंड विजय की ख़ुशी में लोगों में बांटे पकोड़े और लाडू

लोगों का मोदी पर अटूट विश्वास ही लाया उन्हें फिर से सत्ता में : संजय टंडन
बी जे पी की हुई प्रचंड विजय की ख़ुशी में लोगों में बांटे पकोड़े और लाडू
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष राज किशोर ने सेक्टर 7 में देश की जनता को धन्यवाद देते हुए भंडारे का आयोजन किया | इस भंडारे की शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने अपने कर कमलों द्वारा किया | इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्तायों ने इसमें भाग लिया | कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि ये भंडारा देर शाम तक चला और लोगों ने ब्रेड पकोड़ों के साथ मीठी और नमकीन लस्सी का भी खूब आनंद लिया | भारी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया | इस भंडारे के आयोजन को लेकर भावुक होते हुए भंडारा आयोजक राज किशोर ने कहा कि जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार को दोबारा लेकर आये ऐसे प्रधानमंत्री के साथ वर्षों से जुड़ाव के कारण अपनी भावना को वो रोक नही पाए | उन्होंने कहा कि वे इसी दिन को देखने के लिए लगातार भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं कि इसकी विचारधारा के साथ लोगों को विश्वास का भाव पनपे | आज दोबारा सरकार बना कर जनता ने भाजपा में विश्वास बनाया और इसी कारण उन्होंने प्रधानमंत्री पंचकुला में जिस घर में वर्षों से रहे उस घर को दुल्हन की तरह सजवाया और आज भंडारा भी लगाया | भावुक स्वर में उन्होंने कहा कि चूँकि प्रधानमंत्री उनके परिवार का हिस्सा हैं यदि वे देश के लिए अपना सब कुछ दे सकते हैं तो क्या हम उनके सम्मान में ऐसा कुछ नहीं कर सकते | इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने राज किशोर और उपस्थित सभी लोगों को भाजपा की ऐतहासिक जीत पर सभी को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि देश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दोबारा सरकार बनने का रास्ता दिया है | ये राह इतनी आसान नहीं थी परन्तु मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन और संचालन की नीतियों की वजह से ये सब संभव हो पाया है जिसके लिए वे दोनों का विशेष आभार व्यक्त करते हैं | उन्होंने कहा कि जब देश की जनता को मोदी सरकार से ख़ास उम्मीद है कि उनके नेत्रित्व में देश विश्व गुरु बनेगा और और विकास ही विकास होगा वो क्षण का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है | लोगों ने माना है कि देश में मात्र पांच वर्षों से कम समय में जो विकास की रेल दौड़ी और जिसने गरीबों के उत्थान के बारे में सोचा वो मोदी सरकार ही है l

No comments: