Saturday 1 June 2019

NT24 News : प्रचंड जीत से गद-गद भाजपाइयों ने किया धन्यवाद समारोह का आयोजन...........

प्रचंड जीत से गद-गद भाजपाइयों ने किया धन्यवाद समारोह का आयोजन
लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से उत्साहित नेता और कार्यकर्ता
एन टी 24 न्यूज़
राजीव कौशिक
चण्डीगढ़
लोकसभा चुनाव में देशभर में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से मिली जीत और एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा सैक्टर 34 के गुरूद्वारा साहिब के सामने वाले मैदान में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा के सदस्य प्रभात झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, स्थानीय सांसद किरण खेर, संगठन महासचिव दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, सतिन्द्र सिंह, बंतो कटारिया, सुशील राणा, राजिन्द्र नागपाल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, अकाली दल चण्डीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए । समारोह की जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी रविन्द्र पठानिया ने बताया कि देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने और भाजपा को देश की जनता का आर्शीवाद मिलने पर चण्डीगढ़ की भाजपा ईकाई ने धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन महासचिव चन्द्रशेखर द्वारा किया गया। इस समारोह में पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और सैंकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे । राज्यसभा के सदस्य प्रभात झा ने भाजपा-अकाली की सांझा प्रत्याशी किरण खेर एक बार फिर से भारी मतों से जिताने पर चण्डीगढ़वासियों को आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नामदार को छोड़ कामदार को अपना वोट देकर फिर से जनता की सेवा करने का मौका दिया है । इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि देश में लगातार दूसरी बार गैर कांग्रेसी सरकार बनने और एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं देश की जनता में भी खुशी की लहर है। इस इतिहासिक जीत को लोग त्यौहार की तरह मना रहे हैं। यह जीत भाजपा की नहीं देश की जनता की जीत है जिसने एक बार फिर से अपना विश्वास हम पर जताया। जिसका मैं तहदिल से आभार व्यक्त करता हूँ। इसके साथ-साथ उन्होंने समूची संचालन समिति, पार्टी के पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी, विभाग और प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, समूची चण्डीगढ़ की जनता का चण्डीगढ़ पर भी पूरे देश की तरह भाजपा की प्रचंड जीत दिलवाने पर विशेष आभार व्यक्त किया। अब हमारी जिम्मेवारी ओर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 5 साल में किये गये विकास के कार्यों और प्रत्येक वर्ग के लिए चलाई गई योजनाओं ने देश की जनता को प्रभावित किया है। देश की जनता ने जो शक्ति भाजपा को दी है ऐसा सौभाग्य मिलना बहुत मुश्किल है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ही नहीं बल्कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा था। कार्यकर्ता हर घर से, हर मतदाता से मिले और इन सभी कासौटियों पर कार्यकर्ता पास हुए। इसलिए आप बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मीडिया और प्रशासन का भी बहुत-बहुत अभिनंदन किया। जिनके सहयोग से शहर में भाजपा की इतिहासिक जीत हुई । इस अवसर पर स्थानीय सांसद किरण खेर ने भाजपा की जीत पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत से यह साफ जाहिर होता है कि देश का गरीब परिवार का प्रत्येक व्यक्ति भी भारत के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचता है और यही उसी दिशा में चलने के लिए प्रेरित करता है । हमें सकारात्मक सोच लेकर आगे बढऩा है क्योंकि देश उसी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने एक बार फिर अपना आर्शीवाद मुझे देकर अपनी सेवा करने का मौका दिया है। जिससे मेरी जिम्मेदारी ओर बढ़ जाती है। जनता के विश्वास को बनाये रखने के लिए शहर के विकास के लिए आने वाले 5 सालों में ओर तेजी से कार्य किया जायेगा ।

No comments: