Friday 20 March 2020

NT24 News : निर्भया के हत्यारों के फांसी पर मनाया विजय दिवस......

चंडीगढ़ महिला मोर्चा ने निर्भया के हत्यारों के फांसी पर मनाया विजय दिवस 
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़ 
भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा निर्भया के हत्यारों को फांसी दिए जाने पर विजय दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि निर्भया के हत्यारों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी दिए जाना यह महिला मोर्चा के लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है एवं इस फैसले से अवश्य दुष्ट प्रवृत्ति पर विराम लगने की आशा है । उन्होंने कहा कि निर्भया को इंसाफ मिला अब हर बेटी को इंसाफ मिलेगा, सुनीता धवन अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि निर्भया के हत्यारों को फांसी यह नारी का अस्मिता का सम्मान है, एवं मान है, उन्होंने कहा कि निर्भया की माता आशा देवी के धैर्य और उसकी हिम्मत हम सबके लिए एक प्रेरणा है। रुबी गुप्ता महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने निर्भय के हत्यारों को फांसी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला नारी जगत को बल प्राप्त करेगा एवं निर्भया का बलिदान नारी जगत के लिए नारी एकता और नारियों की आवाज बन जाएगी। रुबी गुप्ता ने ऐलान किया कि चंडीगढ़ में आज के दिन को बेटियों की विजय दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा।

No comments: