Tuesday 19 May 2020

NT24 News : भाजपा ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों को भेंट ..........

भाजपा ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों को भेंट किया जनता का धन्यवाद प्रस्ताव
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार 
चंडीगढ़ 
शहरवासियों के कोरोना योद्धाओं के प्रति व्यक्त किये सद्भाव को धन्यवाद प्रस्तावके रुप में भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की अगुवाई में सोमवार को कनटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर समूचे शहर से 557 बूथों पर करीब 28 हजार परिवारों के हस्ताक्षर एकत्रित किए। इस प्रस्ताव में कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डाक्टरों, नर्सो, पैरामेडिक, पुलिसकर्मियो, बैंक व डाककर्मियों, सफाई कर्मिचारियों तथा नगर निगम व यूटी प्रशासन से आवश्यक सेवाओं से जुड़े तमाम कर्मियों का धन्यवाद किया है। अरुण सूद अन्य अधिकारीयों के साथ प्रशासक के सलाहाकार मनोज परिदा से मुलाकात की। परिदा ने भी इस सदभाव का आभार व्यक्त करत हुये कहा कि जान जोखिम में डालकर सर्मपण भावना से काम करने वाले कर्मचारियों का ऐसे अनूठे रुप से सम्मान करना अपने आप में प्रशंसनीय है। मेयर राजबाला मलिक और नगर निगम आयुक्त कमल किशोर यादव से मिलेl यादव ने बताया कि धन्यवाद पत्र की कापियां सफाई कर्मचारियों में वितरित की जायेंगी जिससे की उन्हें भी अपने द्वारा दी गई सेवाओं पर गर्व महसूस होगा। जनरल पोस्ट आफिस में चीफ पोस्ट मास्टर विनय तिवारी, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी संजय बेनीवाल, पीजीआई के निदेशक डॉ. जगत राम से फिर चंडीगढ़ के उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ से भेंट कर उन्होंनें जनता का धन्यवाद प्रस्ताव भेंट किया। इस अवसर पर बराड़ ने भाजपा के इस अभियान की सराहना कर कहा कि यह पहल सभी कर्मचारियों ने एक संकट की घड़ी के बीच एक नई स्फूर्ति प्रदान करेगा।


No comments: