Sunday 26 July 2020

NT24 News : भाजपा चंडीगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर.........

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया पौधारोपण अभियान
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़ 
कारगिल युद्ध को विजय दिवस के रूप में मनाने हेतु आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गयी | इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 2500 से भी अधिक पौधे लगाए | इस अभियान का सञ्चालन पार्टी के प्रदेश सचिव अमित राणा द्वारा किया गया | गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के आह्वान पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक पौधा उन शहीदों के नाम का लगाया जिन्होंने अपने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे और देश की आन को आंच तक नहीं आने दी | ऐसे शहीदों को समूचा देश नमन करता है | अरुण सूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पौधा ;लगाने का आह्वान तो किया था साथ ही ये भी शपथ दिलाई कि जो भी व्यक्ति पौधा लगाएगा वो लगातार तीन माह तक इस पौधे की देखभाल भी करेगा और फिर 6 माह बाद उसी पौधे की फोटो खींच कर सोशल मीडिया में डालेगा ताकि उस पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी का हम सभी को एहसास हो सके | कारगिल विजय दिवस पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इस युद्ध में शहीद हुए सभी जवानों को शर्धन्जली अर्पित की और कहा कि सेना के इन वीर सपूतों की वजह से ही हम सभी महफूज़ हैं वरना पाकिस्तान के नापाक मंसूबों में कोई कमी नहीं थी | उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सूझबूझ और कारगर नीति के चलते सेना को खुली छूट दे दी थी जिसके चलते सेना का मनोबल बढ़ा और ऊँचे स्थान पर बैठे दुश्मन सैनिकों के साथ लोहा लेते हुए उनको वहां से खदेड़ा और देश की आन, बान और शान तिरंगा को वहां दोबारा से लहरायाl आज हम सभी इस युद्ध में शहीद हुए सभी लोगों को अपने श्रधासुमन अर्पित करते हैं 

No comments: