Thursday 29 October 2020

NT24 News : बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ .......

 बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल सिख गेम्स 2021 में शामिल हुआ

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया को नेशनल सिख गेम्स 2021 में शामिल किया गया है। ये खेल त्यागराज स्टेडियम फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 5 से 10 जनवरल 2021 को आयोजित होने हैं। मुनीश कुमार बूडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स गेम्स के संयोजक होंगे और सुश्री हरप्रीत कौर इन खेलों की समन्वयक होंगी। सरदार सुखविंदर सिंह मार्शल आर्ट्स नेशनल सिख गेम्स के संयोजक हैं। बुडो काई डू खिलाडिय़ों को एक प्लेटफॉर्म देने के लिए जिन पदाधिकारियों ने जप-जाप सेवा ट्रस्ट का शुक्रिया अदा किया, उनमें प्रमुख हैं- शरनजीत सिंह (बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष), डॉ. योगराज शर्मा (नेशनल टूर्नामेंट बोर्ड के अध्यक्ष), राणा जंग बहादुर (ईवेंट के निदेशक), गोपाल कृष्ण, श्रीमती दीपशिखा अरोड़ा, सुश्री हरप्रीत कौर, मुनीश कुमार, विपुल गुप्ता, अंकुर गुप्ता, विनरजीत सिंह गोल्डी, यशकमल शर्मा, मुकेश चौहान, मनजीत सिंह और पुनीत शर्मा।

No comments: