Wednesday 16 June 2021

NT24 News : पंजाब में साइकिल पर सवार हो जागरूक मुहिम चलाने..

 पंजाब में साइकिल पर सवार हो जागरूक मुहिम चलाने वाला अर्श उमरियाना हुआ आम आदमी पार्टी में शामिल

पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा- अनमोल गगन मान

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

पंजाब में राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और न्यायिक मुद्दों के बारे में जागरूक मुहिम चलाने वाला अर्श उमरियाना आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया है। पार्टी के यूथ विंग की प्रांतीय उप प्रधान अनमोल गगन मान ने अर्श उमरियाना को आपमें रस्मी तौर पर शामिल किया। पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में अर्श उमरियाना का पार्टी में स्वागत करते उप प्रधान अनमोल गगन मान ने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अर्श उमरियाना, जो जिला मोगा का रहने वाला हैं, ने साइकिल पर सवार हो कर पंजाब के लोगों को रिवायती पार्टियों की लोग विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठाया हुआ है। अनमोल गगन मान ने कहा कि अर्श अब तक पंजाब के एक हजार से ज़्यादा गांवों में अपनी, मीटिंगें कर चुका हैं और पंजाब वासी अर्श के विचारों से बहुत ही प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्श उमरियाना का आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल होने का फैसला प्रशंसनीय है। इस समय अर्श उमरियाना ने कहा कि पंजाब की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस, अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने पंजाब वासियों को लूटा और पीटा है। गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी, सिक्खों के कत्ल और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार पार्टियां लोगों को इंसाफ़ नहीं दे सकतीं और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसानों और मज़दूरों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा दिल्ली की अरविंदर केजरीवाल सरकार ने जहां दिल्ली बैठे किसानों का साथ दिया है वहीं दिल्ली में लोक समर्थकी नीतियां लागू करके सही अर्थों में लोकतंत्र स्थापित किया है। अर्श ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियां और केजरीवाल सरकार के कामों से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान कांग्रेस, अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को समझ चुके हैं और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए तत्पर हैं। इस समय इकबाल सिंह मोहाली, स्वर्ण सिंह और गुरप्रीत सिंह बुघीपुरा आदि उपस्थित थे।

No comments: