Monday 5 July 2021

NT24 News : शिव सेना के रजनीश राजू बने वार्ड 34 के प्रधान....

 शिव सेना के रजनीश राजू बने वार्ड 34 के प्रधान

नगर निगम चुनाव में शिव सेना पार्टी सभी वार्ड से चुनाव लडेगी और बहुमत के साथ शहर में बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी: परमजीत सिंह राजपूत

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

शिव सेना चंडीगढ़ ने वार्ड 34 के लिए रजनीश राजू को प्रधान बनाया है। इस संबंध में सेक्टर 46 में शिव सेना, चंडीगढ़ के प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति के साथ रजनीश उर्फ राजू को वार्ड 34 का प्रधान घोषित किया गया। शिव सेना के प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत ने बताया कि रजनीश उर्फ राजू के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है क्योकि वे इस वार्ड में अपने सामाजिक कार्यो के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है वे वार्ड की विभिन्न समस्याओं से भली भांति परिचित हैं तथा लोगों के बीच में रहने वाले तथा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। वे समस्याओं का निवारण करने में समक्ष है वार्ड वासी उन्हें अपने नेता के रूप में देखते हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव में शिव सेना पार्टी सभी वार्ड से चुनाव लडेगी और बहुमत के साथ शहर में बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर रजनीश उर्फ राजू ने कहा कि पार्टी द्वारा वार्ड का प्रधान नियुक्त होने पर प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत का आभार प्रकट करते है और उनके दिशा निर्देशों का पालन करेंगे खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड में अभी बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं जो वार्ड के वर्तमान पार्षद गुरप्रीत ढिल्लों ना तो समस्याओं को सुनते हैं न ही इनका निवारण करते हैं। आज चंडीगढ़ के जो हालात हैं उससे शहर की जनता जानती है। इस मौके पर  शिव सेना चंडीगढ़ के महासचिव मोहित शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शुक्ला, सचिव बॉबी मेहता व अमित लाहोरिया, अनिल  पाहूजा इत्यादि मौजूद रहे।

No comments: