Monday 5 July 2021

NT24 News : वाल्मीकि मज़हबी सिख मोर्चे के नेता हुए ‘आप’ में शामिल...

 पूर्व विधायक के पुत्र, पूर्व डायरैक्टर और वाल्मीकि मज़हबी सिख मोर्चे के नेता हुए आपमें शामिल

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ी मज़बूती मिली जब पूर्व विधायक स्र्व. मास्टर बाबू सिंह के पुत्र अमरीक सिंह फूल, नेहरू युवा केंद्र के पूर्व स्टेट डायरैक्टर जगजीत सिंह मान और वाल्मीकि मज़हबी सिख मोर्चे के पंजाब प्रधान महेन्दर सिंह हमीरा अपने सैंकड़ों साथियों समेत आपमें शामिल हो गए। पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में सोमवार को पार्टी के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने अलग अलग क्षेत्रों से आए नेताओं का पार्टी में औपचारिक तौर पर स्वागत किया। इस समय हरपाल सिंह चीमा ने नेताओं का पार्टी में स्वागत करते कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियां और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर हर वर्ग के लोग आपमें शामिल हो रहे हैं। चीमा ने बताया कि अमरीक सिंह फूल के पिता स्र्व. मास्टर बाबू सिंह हलका रामपुरा फूल से चार बार विधायक रहे हैं और अमरीक सिंह फूल के आने से आम आदमी पार्टी को मालवा क्षेत्र में ओर मज़बूती मिली है। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के पूर्व स्टेट डायरैक्टर जगजीत सिंह मान, स्टेट अवार्डी जसविन्दर सिंह गोन्याना और समाज सेवी हरविन्दर सिंह महिमा सवाई भी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसी तरह वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब के प्रधान महेन्दर सिंह हमीरा और उनके साथियों का स्वागत करते हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वाल्मीकि मकाबी सिख मोर्चा का आपमें शामिल होने से पार्टी के जन आधार में काफी विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि मोर्चे के महा सचिव गरदेव सिंह खेड़ा, सचिव पंजाब बलविन्दर सिंह घारू, यूथ प्रधान पंजाब डा. स्वर्ण सिंह रोमी, जिला कपूरथला के प्रधान तरसेम सिंह ठठ्ठा, सेवा सिंह सुलतानपुर, जसपाल सिंह, मुक्खा सिंह, सुभाष सिद्धू और हीरा लाल सिद्धू भी पार्टी के साथ जुड़े हैं। इनके इलावा हाकम सिंह रायकोट, सुखविन्दर सिंह हलबरा, राम कुमार छपार, रमेश जैन सुधार, परमिन्दर सिंह, स्वर्ण सिंह नंबरदार, मलकीत सिंह, अमरजीत राम पूर्व पंचायत अफसर, हरबंस सिंह, कपिल तरीखा लुधियाना और कांग्रेसी नेता बलजीत शर्मा भी आम आदमी पार्टी में सामिल हुए।

 

No comments: