Wednesday 7 July 2021

NT24 News : सरकाघाट कार्यकर्ताओं ने हिमाचल सह प्रभारी....

सरकाघाट कार्यकर्ताओं ने हिमाचल सह प्रभारी संजयटंडन का जोरदार किया स्वागत

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

हिमाचल/ चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजयटंडन का आज मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दूसरे दिन सरकाघाट पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया | इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश जामवाल, विधायक इंदर सिंह, सुंदर नगर के जिला अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, सरकाघाट मंडल अधियक्षा निशा ठाकुर, संगठनात्मक जिला सुंदर नगर प्रभारी युवराज बोध, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश, प्रदेश सचिव सीमा ठाकुर ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया | इसके उपरान्त मंडी मंडल की बैठक हुई जिसमे उपरोक्त सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, मंडल से जिले में पदाधिकारी, मंडल से प्रदेश में पदाधिकारी एवम प्रदेश  कार्यसमिति सदस्य, मंडल मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री, मंडल से जिले में अध्यक्ष और महामंत्री, मंडल से मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी, मंडल से आईटी मंडलसंयोजक, मंडल से प्रकोष्ठ में जिला और प्रदेश संयोजक, मंडल से नगर पंचायत, नगर परिषद, बीडीसी, जिला परिषद के अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष ने बैठक में भाग लिया | बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सह प्रभारी संजय टंडन ने संगठन के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से मार्गदर्शन प्रदान किया और सभी लोगों के साथ परिचय भी किया | उन्होंने अपने लम्बे समय के राजनैतिक अनुभवों को साँझा करते हुए कहा कि वे इस से पूर्व भी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनावों को नजदीकी से देखते रहे हैं | उन्होंने अपने अनुभवों को उदाहरणों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उनको रखा | उपस्थित सभी कार्यकर्ता बंधुओं ने भी सह प्रभारी संजय टंडन से विस्तृत रूप से बातचीत की और अपने अपने विचार व्यक्त किये | उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं  से उनके सुझाव लिए जिस से आने वाले उपचुनावों में और मिशन रिपीट 2022 में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को बहुत बड़े अंतर से जीत दिलाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में वैक्सिनेशन कैंप लगवाएं और अपने बूथ को कोरोना मुक्त कराएं।

No comments: