Wednesday 7 July 2021

NT24 News : कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा छोडऩे वाले मलविंदर....

 कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा छोडऩे वाले मलविंदर सिंह कंग हुए आपमें शामिल 

मोदी और कैप्टन की लोक विरोधी नीतियों के कारण राजनैतिक नेता, खिलाड़ी, वकील, पत्रकार और समाज सेवी आपमें हो रहे हैं शामिल

जरनैल सिंह मलविंदर सिंह कंग पंजाब के नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत-हरपाल सिंह चीमा मलविंदर सिंह कंग यूनिवर्सिटी के समय से ही लोगों के मुद्दे उठाने के लिए मशहूर रहे हैं- मीत हेयर 

केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्ली में किए विकास कार्यों व नीतियों से हूं प्रभावित- मलविंदर सिंह कंग

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारती जनता पार्टी के प्रदेश महा सचिव व कोर समिति के मैंबर रहे मलविंदर सिंह कंग अपने सैंकड़ों साथियों समेत आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में शामिल हो गए। कंग भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट में कई उच्च पदों पर रहे चुके हैं। उन्होंने प्रदेश इकाई के प्रवक्ता के तौर पर भी सेवाएं निभाई हैं। इसके इलावा वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव मैंबर रहे और हरियाणा युवा मोर्चा के इंचार्ज के तौर पर भी कार्य किया। कंग पंजाब यूनिवर्सिटी सेनेट के मैंबर रहे और पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में लगातार दो बार प्रधान रहने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से किसानी विरोधी लाए तीन नए कानूनों के विरोध में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। मलविंदर सिंह कंग का आपके दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक और नौजवान विंग के सूबा प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर और पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट ने पार्टी के मुख्य दफ़्तर चंडीगढ़ में औपचारिक तौर पर स्वागत किया। पूर्व भाजपा नेता मलविंदर सिंह कंग का स्वागत करते जरनैल सिंह ने कहा कि आज मोदी और कैप्टन की लोक विरोधी नीतियों के कारण सूबे के राजनैतिक, खिलाड़ी, वकील, पत्रकार और समाज सेवी समेत हर वर्ग आपके साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौजवान नेता मलविंदर सिंह कंग का आपमें आना सिद्ध करता है कि पंजाब के नौजवान प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन करना चाहते हैं। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मलविंदर सिंह कंग पंजाब के नौजवानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मलविंदर सिंह कंग के पार्टी में आने से काफी मजबूती मिली है। इस समय मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैशी नीतियां और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए किए कामों ने उनको बहुत प्रभावित किया है, इस लिए उन्होंने सोच समझ कर आपके साथ जुडऩे का फ़ैसला किया है। कंग ने भारतीय जनता पार्टी की अलोचना करते कहा कि देश के किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, परन्तु भाजपा नेता सत्ता के नशे में इतना डूब चुके हैं कि वह आए दिन लोक विरोधी नीतियों को लागू कर रहे हैं जे बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने देश में परिवर्तन की राजनीति शुरू की है और ऐसी ही राजनीति नौजवानों की जरुरतें पूरी करने में समर्थ है।   

 

No comments: