Tuesday 10 August 2021

NT24 News : संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ,यू.टी एवं एम.सी.,चंडीगढ ने शिवालिक....

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ,यू.टी एवं एम.सी.,चंडीगढ ने शिवालिक व्यू ग्राउंड  सैक्टर 17 में किया रोष मार्च और धरना-प्रदर्शन

चंडीगढ़ के विभिन्न विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने भारी मात्रा में लिया हिस्सा

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

यूटी एवं एम.सी चंडीगढ़ के छह प्रमुख कर्मचारी फैडरेशन  व संगठनो ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर संयुक्त रूप से चंडीगढ़ प्रशासन को मांग पत्र सौंपा था व कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए मीटिंग की मांग भी की थी। चंडीगढ़ प्रशासन ने  गौर न करते हुए संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की इन मांगों पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया। प्रशासन द्वारा मांगों की अनसुनी व चंडीगढ़ के कर्मचारियों में बढ़ते रोष को देखते हुए 10 अगस्त को शिवालिक व्यू ग्राउंड सैक्टर 17 में सामने सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरना-प्रदर्शन व रोष मार्च किया गया। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के वर्किंग कमेटी के कनवीनरस श्री गोपाल दत्त जोशी,सुखबीर सिंह,राजिंदर कुमार, अश्विनी कुमार, बलविंदर सिंह,बिपिन शेर सिंह के अलावा स्टेट एक्सिक्यूटिव मेंबर्स धर्मेंद्र राही, रणबीर राणा, राजिंदर कटोच,राजा राम,सुरमुख सिंह, रंजीत मिश्रा,दबकेश कुमार,रघबीर चंद, सुखप्रीत सिंह,अशोक कुमार व जनार्दन यादव इत्यादि  की अगुवाई में मंगलवार को संयुक्त कर्मचारी मोर्चा से जुड़ी चंडीगढ़ के विभिन्न विभागों के लीडरशिप व फैडरेशन ने इस रोष मार्च व धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा से जुड़े सीनियर व रिटायर लीडरशिप भी उपस्थित रहीं। संयुक्त मांगों में चंडीगढ़ व म्युनिसिपल कारपोरेशन में अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण पालिसी और आऊटसोर्सिंग वर्कर्स के लिए समान काम समान ,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सभी श्रेणियों के लिए जेम पोर्टल में मौजूदा श्रमिकों को न निकालना,डेली वेज वर्कर्स को रेगुलर करना व 1996 के बाद भर्ती हुए डेली वेज वर्कर्स को 13.3.15 को बनी पालिसी में कवर करना,बिजली,स्वास्थ्य,परिवहन जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाना,मृतक कर्मचारियों के  परिजनों को पंजाब पैटर्न पर 5% सीलिंग खत्म करके नौकरी,पुरानी पेंशन बहाल करना,खाली पदों को भरने, डीए और डीसी की दरों में वृद्धि, घरों के आवास के सफल उम्मीदवारों को आवास के आवंटन,भारत सरकार की अधिसूचना 13.1.92 के अनुसार पंजाब राज्य के सभी सर्विस रूल व कंडीशनें लागू करना , हाउसिंग बोर्ड कर्मचारियों को पैंशन,एम.सी से रिटायर्ड कर्मचारियों को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पैंशन, रैगुलर भर्तियों में वन विभाग में कांट्रैक्ट पर कार्यरत पूर्व सैनिक फारेस्टर व फारेस्ट गार्ड की नौकरी की सुरक्षा, स्कूलों में कार्यरत चौकीदारों की 8 घंटे की ड्यूटी करना,एम.सी से बर्खास्त आउटसोर्स ड्राइवर की नौकरी बहाल करना,शिक्षा विभाग में डीसी रेट इम्प्लाइज को जेम पोर्टल में स्थानांतरण न करना, पालिसी बनने तक रैगुलर भर्तियों के विज्ञापन में पहले से कांट्रैक्ट पर कार्यरत इम्प्लाइज को छूट इत्यादि शामिल हैं। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,यू.टी एवं एम.सी चंडीगढ़ ने रोष मार्च करने के लिए गवर्नर हाउस कूच करने की कोशिश की जिसको पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की गई ।। भारी मात्रा में कर्मचारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने अपना मांगपत्र एस डी एम सेंट्रल को सौंपाl संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने कर्मचारियों की इन संयुक्त मांगों के लिए प्रशासन द्वारा जल्द न सुलझाने पर चंडीगढ़ प्रशासन व एम.सी अथारिटी के दरवाजे पर संघर्ष व धरने प्रदर्शन को और तेज करने की चेतावनी भी दी ।

No comments: