Sunday 19 September 2021

NT24 News : गढ़वाल सभा (रजि.) चण्डीगढ़ ने किया नव...

गढ़वाल सभा (रजि.) चण्डीगढ़ ने किया नव निर्वाचित अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज का अभिनन्दन

एनटी 24  न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

अखिल भारतीय चैतन्य गौड़ीय मठ के नव निर्वाचित अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज का गढ़वाल सभा (रजि.) चण्डीगढ़ द्वारा गढ़वाल भवन सेक्टर 29 चण्डीगढ़ में अभिनंदन किया गया। श्री सबल सिंह सजवान एवं आचार्य दिनेश चन्द्र सेमवाल जी ने महाराज जी को भवन में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं आम लोगों ने महाराज जी का फूल मालाओं से स्वागत किया। महाराज जी श्री कृष्ण भक्ति तथा चैतन्य महाप्रभु द्वारा स्थापित वैष्णव सनातन संस्कृति का पूरे भारतवर्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

No comments: