Sunday 19 September 2021

NT24 News : अरुण सूद ने गौड़ीय मठ में किया.....

 अरुण सूद ने गौड़ीय मठ  में किया गौशाला का उद्घाटन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सेक्टर 20 स्तिथ गौड़ीय  मठ मन्दिर प्रांगण में  मठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दण्डिस्वामी  आचार्य श्री विष्णु जी महाराज की उपस्थिति में नए ढंग से उच्च स्तर पर पुनः निर्मित गौशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार राजन नन्दा,  पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधारी लाल जिन्दल, राजीव जिंदल, युवा मोर्चाध्यक्ष विजय राणा ,  महिला मोर्चा की महामंत्री रूबी गुप्ता व जिलाध्यक्ष रिंकु सिन्हा, रानी झांसी जिला के  पदाधिकारी मौजूद थे । इस अवसर पर  अरुण सूद ने गौ माता के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि गाय हमारे लिए पूजनीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को मां की तरह माना गया है और गाय माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने अचार्य विष्णु जी महाराज का मठ के अंतरराष्ट्रीय   अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ आने पर अभिनंदन किया व अपनी तरफ से गौड़ीय मठ को हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अरुण सूद ने कहा कि  यह हमारे लिए की बात है कि हमें  गाय के सरंक्षण ओर सेवा का अवसर मिल रहा है। अचार्य श्री ने सभी को आशीर्वाद दिया जबकि मठ मैनेजमेंट की तरफ से आये हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया गया।

No comments: