Friday 22 October 2021

NT24 News : भाजपा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव की आड़ में....

भाजपा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव की आड़ में कर रही सरकारी संपति का दुरूपयोग: कांग्रेस

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

डी एमसी कॉलोनी की सरकारी डिस्पेंसरी पर लगाए गए भगवान वाल्मिकी जी की फोटो के साथ अरुण सूद की फोटो को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं एवं नेताओं ने जमकर हंगाम किया और सरकारी संपत्ती के दुरूप्योग को लेकर जमकर नारे बाजी की। स्थानीय कांग्रेस नेताओं हरमिंदर सिंह (प्रिंस), अशवनी, ममता, मोना घरू, ने कहा कि ये वही राजेश कालिया है जिनके कार्यकाल में वाल्मिकी जयंती कार्यक्रम में एक सामाजिक कार्यकर्ता का 68 लाख रूपये का चालान काटा गया था। 

उस समय वाल्मिकी समाज के लोगों ने राजेश कालिया का जबरदस्त विरोध करते हुए पुतले फूकें थे। आज वही भाजपा नेता भगवान् वालमिकी जयंती की आङ में झूठा दिखावा करके जनता को मूर्ख बना रहें है। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि पिछले पांच सालों से गायब हुए भाजपा के चुनावी मेंढक निकलने लगें है। काग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा वाल्मिकी जयंती सप्ताह मनाने में लगी हुई है जिसके तहत वह कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज डड्डूमाजरा कॉलोनी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद को भाजपा सरकार की 100 करोङ वैकसीनेशन पूरी करने के उपलक्ष्य में सिविल डिसपेसरी के डाक्टरों को सम्मानित करने के लिए आना था। विवाद सरकारी डिसपेसरी पर लगाए गए भगवान वाल्मिकी जी की होडिंग को लेकर कांग्रेसी नेता भङक गया। जिसमें भगवान् वाल्मिकी जी की फोटो के साथ अरुण सूद की फोटो लगी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है भाजपा सत्ता के नशे में सरकारी संपति का दुरूपयोग भगवान वाल्मिकी जी के नाम पर कर रही है जो कि सहन नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले भी भाजपा के मेयर एवं चनङीगढ भाजपा की निगम आपके द्वार कार्यक्रम सेक्टर 45 में आयोजित करवा कर खुद अपनें ही कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पङा था। जिसे लेकर भाजपा के साथ साथ निगम अधिकारीयों की भी किरकिरी हुई थी।

No comments: