Thursday 30 December 2021

NT24 News : विहिप गौ रक्षा विभाग चण्डीगढ़ ने किया संगठन का विस्तार....

विहिप गौ रक्षा विभाग चण्डीगढ़ ने किया संगठन का विस्तार

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़ 

विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को श्री काली माता मंदिर सेक्टर 30 चंडीगढ़ में हुई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय गौशाला संपर्क प्रमुख दया शंकर पांडे एवं विभाग मंत्री पंजाब प्रांत डॉक्टर सुभाष गोयल उपस्थित रहे। बैठक में गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन विषय पर चर्चा हुई और भविष्य में गौ संरक्षण को लेकर नई कार्य प्रणाली का विस्तार किया गया जिसमें मुख्य रूप से अनुज कुमार सहगल और देवेंद्र सिद्धू की पूर्व कार्यप्रणाली एवं कार्य क्षमता को देखते हुए दविंदर सिद्धू को भारतीय गौ वंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद चण्डीगढ़ के अध्यक्ष और अनुज कुमार सहगल को भारतीय गौ वंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद चण्डीगढ़ मंत्री का दायित्व दिया गया। इस मौके पर पंजाब प्रांत गौशाला संपर्क प्रमुख एवं भारतीय गौ वंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद चंडीगढ़ प्रमुख जितेंद्र दलालचण्डीगढ़ विहिप मंत्री अंकुश गुप्ताअयनार ठाकुरसुशील पांडेजितेंद्र रावतजितेंद्र कालराअश्विनी कुमार द्विवेदीपवन कुमारमनप्रीत सिंहसंदीप शर्माजसविंदर सिंहदीपक शर्माअमृतपालअजीत यादवसंजीव कुमारजोगिंदर यादवसंजय सिंहबसंतजितेंद्रदीपकधर्मवीरभीम एवं अनेक उपस्थित रहे।


No comments: