Tuesday 8 March 2022

NT24 News Link : महिलाओं को करवाई जाएगी मुफ्त वृंदावन यात्रा

महिला दिवस की सौगात महिलाओं को मुफ्त वृंदावन यात्रा करवाई जाएगी : रूबी गुप्ता 

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

सेक्टर 49 चंडीगढ़ कम्युनिटी सेंटर में आयोजित महिला मोर्चा नेता रूबी गुप्ता एवं रिंकू सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से आयोजित किया गया l कार्यक्रम में चंडीगढ़ की महापौर सरबजीत कौर एवं पूर्व में रह चुकी महापौर पूनम शर्मा ने भाग लिया l जिस प्रदेश से देश को दिशा प्राप्त हो रही है उस प्रदेश गुजरात की वह वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी भी हैl इस प्रदेश का प्रभारी बनना निश्चित तौर पर चंडीगढ़ वासियों के लिए यह एक गर्व की बात है साथ ही वह भाममो राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्या भी है इनके इलावा स्थानीय पार्षद राजेंद्र शर्मा एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लियाl कार्यक्रम में देश भक्ति की कविता संबोधन प्रतियोगिता आदि खेलों का भी आयोजन किया गयाl चंडीगढ़ की महापौर सरबजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी जैसी  घरेलू महिला चंडीगढ़ की प्रथम नागरिक महापौर बन सकती है तो आप भी महिलाएं भारत के किसी भी महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकती हैं चंडीगढ़ की पूर्व महापौर एवं गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी पूनम शर्मा एवं रूबी गुप्ता ने महिला दिवस के उपलक्ष महिलाओं के लिए सौगात की घोषणा की उन्होंने कहा महिलाओं को वृंदावन की मुफ्त में यात्रा करवाई जाएगीl जिसमें उनके खाने-पीने और ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगीl इसके लिए जल्द तिथि और कार्यक्रम घोषणा करदी जाएगी l पूनम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे जन कल्याण की योजनाओं को घर-घर दस्तक देकर अवगत एवं जागरूक किया जाएगाl कार्यक्रम की आयोजक रुबी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि घरेलू कामकाजी महिलाओं को सामाजिक राजनीतिक तौर पर परिपक्व करने के लिए धार्मिक समाजिक सम्मेलनों का अधिक से अधिक आयोजन किए जाएंगेl महिला दिवस के इस पावन अवसर पर डॉक्टर, वकीलवं कामकाजी महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित कर समाज में महिलाओं को प्रोत्साहित किया गयाl इस अवसर पर विशेष रूप से रुबी गुप्ता, रिंकू सिंह, सुदर्शन जोशी, गीता रानी, मीरा शर्मा, मीरा पासवान, सोनम शर्मा और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया l

 

No comments: