Monday, 11 April 2022

NT24 BLOG NEWAS LINK: बनवरीलाल पुरोहित द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर....

पंजाब राज भवन, चंडीगढ़

बनवरीलाल पुरोहित द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं

एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता

चंडीगढ़ 

पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने भगवान श्री राम जी के जन्मदिन ‘राम नवमी’ के पावन अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई दी। अपने संदेश में श्री पुरोहित ने कहा कि महान सामाजिक और धार्मिक पर्व ‘राम नवमी’ हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के जीवन से जुड़े नैतिकता, त्याग, सहनशीलता, धैर्य और धर्म-प्रियता के उच्च आदर्शों की याद दिलाता है। यह त्योहार सभी को समृद्धि, शांति और खुशी प्रदान करे और हमें अपने जीवन में करुणा, न्याय और मानवतावाद के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करता रहे। राज्यपाल ने लोगों से जाति, पंथ और धर्म के विचारों से ऊपर उठकर पारंपरिक उल्लास, सौहार्द और भक्ति की भावना से एक साथ मिलकर इस त्योहार को मनाने और एक दूसरे के साथ अपनी खुशीयां साझा करने की अपील की।

No comments: