Tuesday 5 April 2022

NT24 News : चंडीगढ़, चंडीगढ़ वालो का ही है इस पर किसी और का.....

चंडीगढ़, चंडीगढ़ वालो का ही है इस पर किसी और का कोई अधिकार नहीं : अरुण सूद

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा  

चंडीगढ़

आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद भाजपा प्रदेष कर्यालय मे एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल को लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया गया उसके बाद चंडीगढ़ के कर्मचारियों में बड़ा हर्ष का माहौल देखने को मिला। चंडीगढ़ की कई कर्मचारी संगठनों ने इसका समर्थन किया यहां तक कि चंडीगढ़ के डॉक्टर्स ने तो होली तक मनाई । कई और एसोसिएशंस ने प्रेस नोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया अरुण सूद ने बताया कि चंडीगढ़ में 23000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

अरुण सूद ने आगे बोलते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सेंट्रल सर्विस रूल के लागू होने पर ओछी राजनीति कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं क्योंकि 1990 से पहले भी चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल लागू थे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि की क्षेत्रफल के हिसाब से चंडीगढ़ में ना ही पंजाब का कोई हिस्सा है और ना ही हरियाणा को कोई हिस्सा है हम चंडीगढ़ की जनता की तरफ से मांग करते हैं कि चंडीगढ़ चंडीगढ़ वासियों का ही है हमारी यहां पर तीन पीढ़ियां हो चुकी है और हमारे बच्चे अब इतने काबिल हो गए हैं कि वह चंडीगढ़ की बागडोर खुद संभाल सकते हैं और उनको अब मौका मिलना चाहिए। चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर आने वाले अधिकारियों का चंडीगढ़ से कोई लगाव नहीं होता। वह अपनी पूरी टीम के साथ आते हैं जिसके कारण हमारे चंडीगढ़ के बच्चों को मौका नहीं मिल पाता। चंडीगढ़ राजनीति के लिए नहीं है। बीजेपी चंडीगढ़ की मांग है कि पंजाब और हरियाणा की अलग राजधानी हो। और चंडीगढ़ की जनता यह भी मांग करती है कि हमारी अपनी विधानसभा होनी चाहिए। चंडीगढ़ देश में अपनी एक पहचान रखता है इसलिए चंडीगढ को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि इस मौके पर प्रेस वार्ता में चंडीगढ़ की मेयर सरबजीत कौर, प्रदेष महामंत्री रामवीर भट्टी और चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। अरुण सूद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने मेयर सरबजीत कौर को कहा है कि हमारी संवैधानिक संस्था के हाउस में 2 प्रस्ताव लेकर आए। एक तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी का धन्यवाद और दूसरा चंडीगढ़ को अपने विधानसभा देने की मांग का हो।

No comments: