Wednesday 6 April 2022

NT24 News Link : छतीसगढ की राज्यपाल अनसुइया उइके ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा ...

चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन छतीसगढ की राज्यपाल अनसुइया उइके ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका 

मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा अर्चना कर यज्ञ में आहुति डाली

एन टी 24 न्यूज़

विनाय कुमार शर्मा

पंचकूला

चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन आज छतीसगढ की राज्यपाल अनसुइया उइके ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक माता का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की। उइके ने माता मनसा देवी मंदिर पंहुचकर माता के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की व यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार बंसल ने श्रीमती उइके को माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, गेल की पूर्व निदेशक श्रीमती बंतो कटारिया, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, एसडीओ श्री राकेश पहुजा व बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य श्री कमल स्वरूप अवस्थी भी उपस्थित थे।

No comments: