Thursday 7 December 2023

NT24 News Link : कर्मवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित हुए सरताज सिंह....

कर्मवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित हुए सरताज सिंह

विनय कुमार

चण्डीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ के बेस्ट ऑल राउंडर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सरताज सिंह को रचनात्मक लेखन व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्थापित कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें फरीदाबाद (हरियाणा) में आयोजित तीन दिवसीय रैक्स इंटरनेशनल कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया। सरताज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वे कर्मवीर चक्र को प्राप्त करके बहुत ही गर्व महसूस कर रहे है और वे आगे भी इसी तरह से निरंतर लेखन के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदान करने का प्रयास करेगें। वे काफी लंबे समय से लेखन के क्षेत्र में कार्य कर रहे है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की 100 से ज्यादा लेखन प्रतियोगिताओं में जीत प्राप्त कर चुके है। लेखन व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के कारण उनका नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हाल ही में प्रधानमंत्री युवा स्कीम के माध्यम से सरताज सिंह का चयन भारत के उत्कृष्ट 75 युवा लेखकों में भी हुआ था जिसमें उन्हें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की तरफ से 3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया था। उनकी उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए हरियाणा के गवर्नर बंडारू  दत्तात्रेय के द्वारा भी इन्हें प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

No comments: