Thursday 7 December 2023

NT24 News Link : जजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त....

अजय गौतम पंचकूला में जजपा के सीनियर 

वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त 

विनय कुमार

पंचकूला

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जजपा जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन से विचार विमर्श करके अजय गौतम को जिला पंचकूला जजपा का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। अजय गौतम, जो पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव  दिग्विजय चौटाला, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष दिलबाग नैन जी तथा चारों स्थानीय पार्टी पार्षदों एवं सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों का आभार व्यक्त किया है।

 

No comments: