Thursday 7 December 2023

NT24 News Link : डॉ. कायनात काज़ी ने नए वोटर्स को किया जागरूक....

कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित नहीं रहना चाहिए : डॉ. कायनात काज़ी

डॉ. कायनात काज़ी ने नए वोटर्स को किया जागरूक

विनय कुमार

चण्डीगढ़

बीजेपी की महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कायनात काज़ी ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, चण्डीगढ़ में नए वोटर्स को जागरूक किया। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल के पैटर्न एनआरआई सुदर्शन गर्ग और प्रिंसिपल डॉक्टर विनोद शर्मा ने उनका स्वागत किया। डॉ. कायनात काज़ी ने स्कूल के सिकंदरा देवी मेमोरियल मल्टी मीडिया हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नए मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां की संघीय सरकार प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार देश में नियमित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को प्राप्त है। जो भारतीय नागरिक हैं और 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है। मतदान करना हम सबका कर्तव्य है। आपका वोट आपकी ताकत है। उन्होंने कहा कि सारा काम छोड़कर मतदान करना चाहिए। मतदान उस व्यक्ति को देना चाहिए जो ईमानदार और अपने कर्तव्य के प्रति कर्मनिष्ठ हो। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है, इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने मतदाताओं विशेषकर महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एरिया पार्षद बिमला दुबे, स्टेट जनरल सेक्रेटरी रूबी गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गीता शर्माजिला प्रधान संदीप कौर, जिला महामंत्री प्रभा सिन्हा, बलजीत सिद्धू आदि काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

No comments: