Saturday 23 December 2023

NT24 News Link : जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार.....

जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया 

विनय कुमार

चण्डीगढ़

इनर व्हील क्लब, चण्डीगढ़ हार्मनी ने सरकारी स्कूल सेक्टर 49, चण्डीगढ़ में जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आंनद लिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. नीरजा ने  क्रिसमस और शहीदी दिवस का महत्व बारे में बताया। कार्यक्रम उपरांत बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई। इस अवसर पर क्लब प्रेजिडेंट डॉक्टर नीरजा, आईएसओ इंद्रा सैन घोष, सचिव मोना शर्मा, एडिटर सेतू नरूला कार्यकारिणी सदस्यों सहित स्कूल प्रधानाचार्य और स्टाफ उपस्थित रहे।

 

No comments: