Monday 25 December 2023

NT24 News Link : उत्तराखंड भातृ संगठन नेकी की दीवार लगाएगा...

उत्तराखंड भातृ संगठन नेकी की दीवार लगाएगा : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

विनय कुमार 

चण्डीगढ़

उत्तराखंड भातृ संगठन, चण्डीगढ़  के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चण्डीगढ़ गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम बिष्ठ मुख्य अतिथि व वाइस चेयरमैन मेहरबान रावत की अध्यक्षता में हुआ। संगठन की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चण्डीगढ़ गढवाल सभा के प्रधान विक्रम बिष्ठ ने शपथ दिलवाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सबके विश्वास पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक हितों में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रधान सुनील दत्त पंत ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति आगामी 14 जनवरी 2024 को नेकी की दीवार लगाने का फैसला लिया। ये सामाजिक कार्य संस्था द्वारा बीते 5 वर्षो से किया जा रहा है। उसी दिन मकर संक्रांति के उपलक्ष्य खिचड़ी का लंगर भी वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए यह एक सराहनीय पहल है,जिससे कडक़ड़ाती ठंड के मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जा सके।

No comments: