Wednesday 10 January 2024

NT24 News Link : ध्यान और मंत्र जाप से मनुष्यों को कलेशों से छुटकारा मिल सकता है...

ध्यान और मंत्र जाप से मनुष्यों को कलेशों से छुटकारा मिल सकता है : मानस कोकिला स्वामी डॉ मनीषा

अन्तर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन, चण्डीगढ़ ने मनाया स्वामी डॉ. मनीषा का जन्म दिवस 

विनय कुमार

चण्डीगढ़

अन्तर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन चण्डीगढ़ द्वारा आज परम पूज्य गुरुदेव विश्वात्मा बावरा जी महाराज की शिष्या मानस कोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी का शुभ जन्म दिवस  ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्ण कान्ता जी महाराज की अध्यक्षता में सेक्टर 19-ए स्थित आश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी चिद्घनन्द जी यूएसए से पधारे। इस अवसर पर स्वामी जी ने गुरु चरणों में प्रणाम किया और अपने प्रवचन में बताया कि जीव को प्रभु के गुणों का गुणगान करना चाहिए। अपने प्रवचन में मानस कोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी कहा की मनुष्य को कलेशों से छुटकारा तभी मिल सकता है जब वह दिव्य शक्ति का ध्यान और मंत्र जाप करता है। आज इस शुभ अवसर पर ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्ण कान्ता जी महाराज ने स्वामी मनीषा जी को आशीर्वाद दिया और अपने प्रवचन में बताया कि मनुष्य में सद्गुणों और नैतिक मूल्यों का विकास आध्यात्मिक शक्ति से होता है और हमें सदा गुरुदेव के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान रामधन अग्रवाल ने समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ सभी गुरुओं का स्वागत सत्कार के साथ भजन कीर्तन किया। अंत में अटूट भंडारा भी वितरित किया गया। 

 

No comments: