Monday 12 February 2024

NT24 News Link : सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल के चुनाव....

सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल के चुनाव : तरसेम शर्मा फिर से प्रधान और वासुदेव शर्मा महासचिव चुने गए

विनय कुमार

चण्डीगढ़

सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल, चण्डीगढ़ की चुनावी बैठक  सेक्टर 42 के श्री सनातन धर्म मंदिर में हु‌ई । चुनाव भाजपा हिमाचल प्रकोष्ठ के संयोजक शिविंद्र मंडोत्रा, जो इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी थे, की देखरेख में हुए, जिसमें सर्वसम्मति से तरसेम चंद शर्मा को दूसरी बार भी प्रधान चुन लिया गया। इसके अलावा वासुदेव शर्मा को भी फिर से महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। प्रधान तरसेम चंद शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और कहा कि बाकि की कार्यकारिणी भी शीघ्र गठित की जाएगी। इस अवसर पर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रम भी अच्छे स्तर पर किए जाएगें। पूर्व संगठन सचिव ओम ठाकुर ने कहा कि आगे भी सदस्य अभियान भी जारी रहेगा। अभी तक 260 के करीब लोग मंडल की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इससे पहले वासुदेव शर्मा ने पिछले 2 साल का लेखा-जोखा उपस्थित सदस्यों के सामने रखते हुए बताया कि दो साल में संस्था की आय में 20 हजार रुपए से 2 लाख रूपए तक बढ़ोतरी हुई है।

No comments: