Monday 12 February 2024

NT24 News Link : नवनीत कौर दीक्षित को सर्वधर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड....

नवनीत कौर दीक्षित को सर्वधर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड -2024 से नवाजा गया

विनय कुमार

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ की नवनीत कौर दीक्षित को सर्वधर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड-2024 से नवाजा गया है। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार ने  सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश की अध्यक्ष नवनीत कौर दीक्षित को ये अवार्ड प्रदान किया। सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईशान अख्तर, राष्ट्रीय सचिव निर्मला राजपूत ने बताया कि सर्व धर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड के लिए सुश्री नवनीत कौर दीक्षित का चयन किया गया था। गौरतलब है कि सुश्री नवनीत कौर दीक्षित पिछले कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने हेतु एवं खेलकूद एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए पूरे समाज को संदेश दे रहीं हैं। इसी कड़ी में उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

No comments: