Monday, 30 April 2018

8 दिन से नाले में था अमरिकी नागरिक का शव


विनय कुमार 

धर्मशाला 

धर्मशाला के पियउंगल नाले में रविवार सुबह एक अमरिकी नागरिक रोनाल्ड शैने हर्नेज (55) का शव मिलने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना पाते ही आर.एफ.एस.एल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची l  

जाँच के दोरान शव की पहचान एक अमरीकी नागरिक रोनाल्ड शयन हरनेज के तौर पर हुई । उक्त व्यक्ति की शादी 8 साल पहले कांगड़ा में रहने वाली अल्पसंख्यक समुदाय महिला से हुई थी। विदेशी नागरिक से मिले दस्तावेजों व कपड़ों की जांच की जा रही है। उसकी गुमशुदगी का पिछले 22 अप्रैल को कांगड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था। जिसकी जांच डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चन्द कर रहे हैं।


शिवसेना ने PM पर साधा निशाना, नेहरू भी नही चाहते चीन से दोस्ती करना



विनय कुमार


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन के अनौपचारिक दौरे को लेकर जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए है वहीं भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने के मुखपत्र 'सामना' में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी यह दोस्ती रास नहीं आई थी। शिवसेना ने कहा कि नेहरू का भी विचार था कि युद्ध नहीं, बुद्ध होना चाहिए लेकिन पूर्व पीएम को भी यह दोस्ती महंगी पड़ी थी। पीएम मोदी भी उसी राह पर हैं लेकिन उनको भी यह नीति रास नहीं आएगी     
     मोदी ने अपने चीन दौरे के दौरान वहां आतंकवाद और सीमा उल्लंघन को लेकर कोई बात नहीं की। पाकिस्तान को चीन का समर्थन है लेकिन मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसको लेकर चर्चा तक नहीं की। उल्लेखनीय है कि मोदी के चीन दौरे से पहले कहा गया था कि पीएम चीन से वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे लेकिन दोनों नेता संयुक्त प्रैंस कॉन्फ्रैंस नहीं करेंगे। हालांकि विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि पीएम मोदी और शी के बीच आतंकवाद और सीमा समस्या को लेकर वार्ता हुई है ।

अब एअरपोर्ट पर खाने के सामान पर नहीं लगेगा GST


अब एअरपोर्ट पर खाने के सामान पर नहीं लगेगा GST 

विनय कुमार

नई दिल्लीः अब एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री शॉप से सामान खरीदना यात्रियों को महंगा नहीं पड़ेगा। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री स्टोर्स पर भी जी.एस.टी. नहीं लगेगा।
एक अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता और 16 अन्‍य इंटरनैशनल एयरपोर्ट की ड्यूटी फ्री शॉप से सामान खरीदने पर अभी जी.एस.टी. नहीं लगेगा। 
इसकी वजह यह है कि पहले से ही ड्यूटी फ्री शॉप की कमाई कम हो रही है। अब अगर इस पर जी.एस.टी. लगना शुरू होगा तो ये सामान और महंगे हो जाएंगे जिसकी वजह से इनकी बिक्री पर और असर पड़ेगा । जी.एस.टी. लागू होने से पहले ड्यूटी फ्री शॉप्स को सेंट्रल सेल्स टैक्स और वैट से छूट मिलती थी, क्योंकि इनसे होने वाली बिक्री को एक्सपोर्ट माना जाता था।
पहले किया था GST लगाने का ऐलान : कुछ समय पहले अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (एएआर) ने कहा था कि सीजीएसटी एक्ट और सीमा शुल्क अधिनियम-1962 के तहत ड्यूटी फ्री शॉप देश की सीमा के अंदर है और यात्री यहां से खरीदे गए सामान को देश से बाहर भी नहीं ले जा रहा है। इसलिए यात्रियों को खरीदे हुए सामान पर जी.एस.टी. देना पड़ेगा। ये नियम भारत में आते समय खरीदे जाने वाले सामानों पर ही लागू होगा।