Wednesday, 5 August 2020

NT24 News : सेक्टर 24 की पार्क में कईं किस्मों के छायादार पौधे लगाये .

सेक्टर 24 के पार्क में कईं किस्मों के लगाए छाया दार पौधे

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन चंडीगढ़ के संस्थापक एवं चेयरमैन कुलदीप मेहरा ने श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के शिलान्यास के उत्सव में मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन ने इस उपलक्ष में सेक्टर 24 की पार्क में कईं किस्मों के छायादार पौधे लगाये गये जिसमें विशेष रूप से कनक चंपा और मौलसरी एवं 2 त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) के पौधे लगाये गये। इस पवित्र कार्य मे आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया। भविष्य में यह पौधे ऑक्सिजन भंडार के रूप में कार्य करेंगें और श्री राम की भाँति ही सबके लिये कल्याणकारी साबित होंगे। कुलदीप मेहरा ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के लिए आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए आधारशिला रखी। करोड़ो लोग वर्षों से इस समय का इंतजार कर रहें थे। इसलिए आज भारत में ही नहीं अपितु जहाँ भी विदेशों में प्रभु श्री राम को मानने वाले रहते है वहाँ भी दीवाली जैसा महौल बना हुआ है। मंदिर निर्माण के लिए सभी लोग घरों में घी के दीये लगा रहें है। यह मंदिर करोड़ो भक्तों की आस्था का प्रतीक तो है ही साथ ही इसके साथ करोड़ो लोगों भावनाऐं भी जुड़ी हुई है। इस पौधरोपण में मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन कुलदीप मेहरा, संस्था के सेक्रेटरी जनरल प्रदीप मेहरा, मास्टर हिमांश मेहरा, पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह, सुखजीत सिंह ढिल्लों, डी०सी० डोगरा सहित सुभम कुमार उपस्थित रहे।


NT24 News : हिमाचल दवा निर्माता संघ एच डी एम ए ने बददी में............

हिमाचल दवा निर्माता संघ एच डी एम ए ने बददी में बनाया 325 बिस्तरों का क्वारंटाइन सेंटर

 एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

बीबीएन

कविता गौत्तम/ विनय 

हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एचडीएमए) ने देश में पहली बार अपने दम पर क्वारंटाइन सेंटर स्थापित किया है। यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें 120 से अधिक बिस्तर लगाए गए हैं। यह सेंटर बद्दी के शनि मंदिर के नजदीक ईपीआईपी अप्टर फार्मा झाडमाजरी में स्थापित किया गया है। एसोसिएशन ने यह सेंटर जिला सोलन के डीसी केसी चमन, एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा और एसपी बददी रोहित मालपानी के मार्ग दर्शन में जरूरी सरकारी दिशा निर्देशों के तहत तैयार किया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा और एसपी बददी रोहित मालपानी द्वारा शनिवार को सेंटर का दौरा करके विधिवत रूप से शुरूआत की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों राजेश गुप्ता,सुमित सिंगला,संजय कुमार,बाल मोहन,शांति शेट्टी,गुरु का दावा है कि इसे जल्द ही 200 बिस्तर का बनाया जाएगा। राज्य दवा उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि यह सेंटर इसी सप्ताह शनिवार से चालू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में कार्यरत सभी कर्मचारियों, कामगारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुप्ता ने कहा कि कोरोना के बढते केसों के ध्यान में रखते हुए नालागढ में 200 बिस्तरों का बडा क्वारंटाइन सेंटर स्थापित किया जा रहा है जिसे बहुत जल्द तैयार करके लघु उद्यमियों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरबी गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश बंसल, हरीश गोयल और धर्मेन्द्र गुलाटी का इस सेंटर को बनाने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से सेन्टर मे रहने वाले लोगों के लिए प्रोजेक्टर लगाकर योग करवा मनोरंजन करवाया जाएगा। एस पी बददी रोहित मालपाणी ने इस मौके पर उद्यमियों से कहा कि नए श्रमिक इस दौरान काम हेतु न लें। सेन्टर के शुरुआत कार्यक्रम मे दून भाजपा नेता बलबीर ठाकुर,आई टी इंचार्ज लवली,शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।


NT24 News : बेहली मे विधायक ने किया सम्पर्क सड़क का उदघाटन.....

बेहली मे विधायक ने किया सम्पर्क सड़क का उदघाटन

एन टी 24 न्यूज़ 

बीबीएन

कविता गौत्तम/ विनय 

नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा ने रविवार को बेहली गांव के लिए 850 मी लम्बी सम्पर्क सड़क का विधिवत उदघाटन किया । ग्रामवासियों की काफी समय से मांग थी कि इस सम्पर्क सड़क को पक्का किया जाए ।  इस पर 6.50 लाख रु लागत आयी है ।  इस मौके पर लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया तथा सड़क को पक्का करने के लिए धन्यवाद किया । इसके अतिरिक्त बेहली से बोहरीदेवी के घर तक सड़क के लिये 70000/-तथा हेमराज के घर तक सम्पर्क सड़क के लिए भी विधायक निधि  से 50000 रु दिए थे,उनका भी उदघाटन किया । ग्रामीणों ने  स्थानीय मिडिल स्कूल के भवन के लिए 9.45 लाख राशि स्वीकृत करवाने के लिए भी राणा का धन्यवाद किया । इसअवसर पर पंचायत प्रधान राम आसरा, वार्ड मेंबर निशा देवी, समाज सेवक दिनेश कुमार, रामस्वरूप,अनिल कुमार, सतीश कुमार, रामकिशन, रामनाथ, नरेश ठाकुर, प्यारालाल, पूर्व बीडीसी हरदेव सिंह, कुलदीप, परमानंद, कृष्णचंद,निका राम ,संजीव कुमार, ज्ञानचंद आदि उपस्थित थे ।


NT24 News : एचपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में नालियां व सफाई बदहाल

एचपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में नालियां व सफाई बदहाल

जगह जगह उग चुका है कांग्रेस घास, सीवरेज सडकों पर बह रहा नियमित सफाई न होने से औद्योगिक विकास पर प्रश्नचिन्ह

एन टी 24 न्यूज़ 

बीबीएन

कविता गौत्तम

जिला सोलन के बीबीएन मे हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसआईडीसी) औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का आलम चरम पर है। औद्योगिक प्लॉटों के आसपास भांग और खासकर झाडियां चारों तरफ लहलहा रही है। इतना ही नहीं इस एरिया में नालियां पूरी तरह से बंद  हो चुकी हैं और पानी ओवरफलो हो रहा है। नालियों व सीवरेज का पानी सडकों पर बह रहा है। कोई सुनावाई करने वाला नहीं है। उद्योगपति इस अव्यवस्था और गंदगी का ठीकरा विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर डाल रहे हैं। एचपीएसआईडीसी के प्लॉटों के आसपास फैली गंदगी का और झाडियां साफ करवाने की जिम्मेवारी कोई भी लेने को तैयार नहीं है। हैरत इस बात की है कि बरसात शुरू हो चुकी है, लेकिन न तो इन प्लॉटों की नालियां साफ की गई और न ही आसपास उगी झाडियां को हटाया गया। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष केजय  व पंकज ने कहा कि एचपीएसआईडीसी के अधिकांश औद्योगिक प्लॉटों की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। बरसात शुरू होने के बावजूद किसी ने भी यहां जाम हो चुकी नालियों को साफ करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। औद्योगिक प्लॉटों के आसपास भांग और अन्य खरपतवार झाडियां उगी हुई हैं। ग्राम शिल्प उद्योग के प्रदेशाध्यक्ष एन.पी कौशक ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कई बार बोलने के बावजूद यहां सफाई व्यवस्था की सुध लेने वाला कोई नहीं है। एक प्लॉट से दूसरे प्लॉट तक जाने के लिए झाडियों के जंगल में से होकर गुजरना पड़ता है। उद्योगपति संजय  दवनी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बददी,जुड़ी कलां, काठा व दवणी इंडस्ट्रियल एरिया में सबसे दयनीय और उपेक्षित एरिया एचपीएसआईडीसी का गिना जाता है जबकि हम हर साल 10 से 12 रुपये प्रति वर्ग मीटर मेंटीनस चार्ज भी देते हैं। ये पैसा कहां जाता है हमें बताया जाए। यहां न कोई सुध लेने वाला है और न ही यहां आज तक सफाई व्यवस्था सुचारू हो पाई है। उधर जब इस बारे में एचपीएसआईडीसी  कार्यालय के एम डी एस एस गुलेरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे ध्यान में ऐसी कोई बात नहीं आई है। यदि साफ सफाई व अन्य समस्या के लिए कोई हमें संपर्क करता है तो आधे घंटे के भीतर ही उसकी समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग शिकायत कर रहे हैं उन्हें एक बार सीधे तौर पर हमारे विभाग से संपर्क करना अवश्य चाहिए। विभाग सजगता व तत्परता से कार्य कर रहा है और औद्योगिक विकास के प्रति वचनबद्व है। अधिशासी अभियंता को इस बारे कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।


NT24 News : बेंहदी हत्याकांड का आरोपी 7 अगस्त तक पुलिस.

बेंहदी हत्याकांड का आरोपी 7 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर । जांच जारी

एन टी 24 न्यूज़ 
बीबीएन
कविता गौत्तम/ विनय 

गत दिवस बैहन्दी गांव में हुई हत्या के आरोपी को रामशहर पुलिस ने सोमवार को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया । अदालत ने पुलिस को 7 अगस्त तक रिमांड दे दिया है ताकि आरोपी से गहन पूछताछ की जा सके । ज्ञात रहे की कल  परगना मलोंण के अंतर्गत बेंहदी गांव में आपसी झगड़े में प्रेमचंद नामक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था और अर्की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी  । रामशहर पुलिस को  112 के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली थी और पुलिस ने हेमराज वासी गांव डोबी को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर  धारा  450और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

NT24 News : राम सागर शर्मा ट्रस्ट ने डॉ. सत्यदेव पांडे को कोरोना ......

राम सागर शर्मा ट्रस्ट ने डॉ. सत्यदेव पांडे को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़,

श्रीमती राम सागर शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डिफेंस रियलेटर ग्रुप की तरफ से कोरोना योद्धा अवार्ड रविवार को देश भगत आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. सत्यदेव पांडे को कोरोना लॉकडाउन के समय उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन एवं ट्रस्टी राकेश शर्मा ने बताया पूरे लॉकडाउन में डॉक्टर सत्यदेव पांडेय लोगों के बीच जाकर सुखा राशन बांटते रहे एवं उनके दुख दर्द में शामिल होते रहे । इस इन्हीं मानवीय कार्य के लिए उन्हें कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर पांडे लोगों को निशुल्क कोरोना के ऊपर जानकारी देते हैं विशेषकर इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय के प्रति जागरूक करते रहते है ।


NT24 News : पौधारोपण अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश ......

पौधारोपण अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता 

ने लगाये पौधे


एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

पौधारोपण अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने रविवार को मलोया पार्ट-2 कॉलोनी में पौधारोपण किया इस मौके पर बोलते हुए नरेश अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ हरा भरा इसलिए है कि चंडीगढ़ के नागरिक पौधारोपण को लेकर और पौधा पालन को लेकर बहुत जागरूक हैं जो पौधा लगाते हैं उसकी सेवा भी करते हैं वहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज जो हमने 10 पौधे लगाए हैं जिसमें कुछ छायादार और कुछ फलदार वृक्ष हैं यह सभी बड़े होकर सभी को सुख दें इसके लिए कुछ समय हमें उनको पालना पड़ेगा सभी से निवेदन है कि वह इन पौधों की रक्षा करें और इनको बड़ा होने में मदद करें इस मौके पर ऋषि राज भाजपा नेता कमलेश कुमार मंडल अध्यक्ष दीनानाथ और राकेश चौधरी भी उपस्थित रहे ।


NT24 News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ.....

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने कि की कामना 

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है । आज यहां जारी एक बयान में अरुण सूद ने कहा है की अमित शाह सही मायने में हर प्रकार के उत्तम योद्धा है और एक सच्चे सेनानी हैं। उन्होंने दिल्ली में ही नही बल्कि पूरे देश मे कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह उनकी दूर दर्शिता का ही परिणाम है कि भारत मे कोरोना के दुष्परिणाम दुनिया के कई देशों से कम है। वे भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करते है। अरुण सूद ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल व उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर भी चिंता व्यक्त की ओर उनके भी शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है।


NT24 News : शहर की पेड पार्किंग को फ्री करे नगर निगम:-कांग्रेस

नंगी बिजली की तारें,गड्ढे व टूटी सड़कें कौन से बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है नगर निगम?:-कांग्रेस

शहर की पेड पार्किंग को फ्री करे नगर निगम:-कांग्रेस 

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार  शर्मा 

चंडीगढ़ 

शहर की गड्ढों, टूटी सड़कों व नंगी बिजली की तारों पर बीजेपी शासित नगर निगम को आड़े हाथों लेते कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि ख्वाबी पुलाव बनाने वाले बीजेपी के नेता आज शहर की हो रही दुर्गति पर मौन है जगह जगह गड्डों की भरमार है सड़क बनना तो दूर पेच वर्क भी नही करा पा रहे है, बिजली के खम्बों की नंगी तारें बड़े हादसे का इंतजार कर रही है अगर कोई अनहोनी या हादसा होता तो उसका जिम्मेदार मेयर होंगी या बीजेपी के पार्षद या उनका नगर निगम? मानसून के कारण जगह जगह जलभराव हो रहा रोड गली खाली कागजों में साफ हुई है अगर कही हुई है वहां मिट्टी निकाल कर वही छोड़ दी गई है जोकि दोबारा ब्लॉक हो रही है। सड़कों के किनारे, पार्कों में ओपन स्पेस में कई फुट जंगली बूटी व घास उगी हुई उसे काटने की सुध लेने वाला कोई नही है। आगे छाबड़ा ने कोरोणा के कारण वित्तिय संकट से गुजर रहे शहरवासियों को राहत देने की बात करते हुए कहा कि नगर निगम व प्रशासन को दिसम्बर तक पार्किंग फीस नही वसूलनी चाहिए वैसे भी कारोबार ठप्प है लोग पाई पाई बचा रहे है जनता को ऐसी रियाते देकर उनकी दिक्ततो में मरहम लगा कर मिसाल पेश करनी चाहिए।


Tuesday, 4 August 2020

NT24 News : राम सागर शर्मा ट्रस्ट ने संजय चौबे एवं श्रीमती सरोज चौबे .......

राम सागर शर्मा ट्रस्ट ने संजय चौबे एवं श्रीमती सरोज चौबे को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

श्रीमती राम सागर शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डिफेंस रियलेटर ग्रुप की तरफ से आज शिवाचंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संजय चौबे एवं महासचिव सरोज चौबे को कोरोना लॉकडाउन के समय उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन एवं ट्रस्टी राकेश शर्मा ने बताया  लॉकडाउन के पहले दिन से ही दोनों पति-पत्नी अपने घर से खाना बनाकर और अलग-अलग जगह जाकर लोगों को अपने हाथों से बाटते  रहे । इस कार्य में इनका पूरा परिवार लगा रहा विशेषकर कॉलोनियों में जाकर सेनेटरी पैड, सैनिटाइजर, मास्क एवं ग्लब्स जरूरतमंदों को देते रहें । सुखा राशन के साथ-साथ अपने घर से रोज खाना बनाकर और अपने हाथों से खिलाने का जो कार्य इन्होंने किया है  उसके लिए  संस्था को इन पर गर्व है । इस मानवीय कार्य के लिए उन्हें कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


NT24 News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने चलाया ..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने चलाया चेकिंग अभियान 

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

सहारनपुर

एस.एस.पी. डॉ एस चन्नप्पा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनो की चेकिंग के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें महोदय द्वारा थाना सरसावा चौकी शाहजहांपुर, थाना मंडी, थाना चिलकाना आदि क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहकर चेकिंग कराई गई तथा पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


NT24 News : 5 अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास पर दीप.....

5 अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास पर दीप जलाकर प्रकाशोत्सव मनाएं शहरवासी: अवि भसीन

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

अयोध्या में भूमि पूजन का काम 3 अगस्त से शुरू हो गया है और 5 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास चाँदी की ईट से करेंगे। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा इसलिए सभी शहरवासियों व व्यापारियों को अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरी, उद्योगों इत्यादि में दीप जलाकर एक प्रकाशोत्सव मनाएं। यह बात यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा, चंडीगढ़ के मंडल-22 के अध्यक्ष अवि भसीन ने कही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी इस मंदिर के शिलान्यास को लेकर बहुत गंभीर है । शिलान्यास के दिन ज्यादा भीड़भाड़ ना हो इसके लिए सीमित लोगों को ही अयोध्या बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि शहरवासी इस दिन अपने घरों से ही अयोध्या मंदिर के कार्यक्रमों को अपने-अपने टेलिविजऩ पर लाईव देखें और श्रीराम नाम का जाप करें। उन्होंने कहा कि इस मंदिर निर्माण से हिंदुओं की आस्था को बल मिलेगा वही समाज में सोहार्द्र की नई पहल शुरू होगी। अवि भसीन ने इसके साथ ही अपने समर्थकों व मंडल 22 के निवासियों को भी इस दिन को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाने की अपील की, जो कि एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा ।


NT24 news : अयोध्या भूमि पूजन कि ख़ुशी पर रामभक्तों में ..........

अयोध्या भूमि पूजन कि ख़ुशी पर रामभक्तों में बाँटे निशुल्क मिट्टी के दीये 


एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

श्री साईं माँ ट्रस्ट द्वारा “5 अगस्त को अयोध्या भूमिपूजनकि ख़ुशी पर रामभक्तो को निशुल्क मिट्टी के दीये वितरित किये है । ट्रस्ट के संस्थापक सचिन लोहटिया ने मलोया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मंगलवार को निशुल्क मिट्टी के दीये बांटे । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सह-संघचालक चंडीगढ़ के राजेन्द्र जैन के हाथों से दीये वितरण का शुभारंभ करवाया गया । श्री साईं माँ संस्था के यूनिट के प्रधान चमन लाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, प्रदीप मोंटी, मलोया एसोसिएशन के पदाधिकारीगण में सर्व उदयराज यादव, संजय बिहारी, स्वामी, सतीश, बलदेव आदी गणमान्य लोगों उपस्थित रहें । इस दौरान लोगों में मास्क, दवाई आदि भी बाँटी गई । वही ट्रस्ट ने सभी लोगों से अपील की है कि वह 5 अगस्त को अपने घरों में दीपक जला कर श्री राम जी की पूजा अर्चना करेंगे ।