कायस्थ सभा चंडीगढ़ कर रही उत्कृष्ट सामाजिक कार्य : मेयर सरबजीत कौर
रेगुलर मेडिकल फॉलो अप से दूसरे कार्डियक अरेस्ट को 45% तक रोकने में मदद मिल सकती है: डॉ. आर.के जसवाल
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
एक रोगी की भलाई के लिए रेगुलर मेडिकल फॉलो अप और किसी भी तरह की हृदय प्रक्रिया से गुजरने के बाद एक स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखना नितांत आवश्यक है। इसके अलावा, रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों को देखभाल और फॉलो अप तकनीकों के बारे में अच्छी तरह से मालूम होना चाहिए जो कार्डियक अरेस्ट को रोकने में मदद कर सकते हैं। कार्डियो-वैस्कुलर हेल्थ को कैसे बनाए रखा जाए, इस बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए फोर्टिस अस्पताल, मोहाली के हेड ऑफ डिपार्टमेंट और डायरेक्टर कार्डियोलॉजी तथा कैथलैब्स के डायरेक्टर डॉ आरके जसवाल ने रविवार को यहां होटल नोवोटेल में पूरे उत्तर भारत से परक्यूटेनियस कोरोनरी एंजियोग्राफी (पीटीसीए) / स्टेंटिंग से गुजरने वाले कई रोगियों के लिए दिल के दौरे को रोकने के तरीकों पर एक पब्लिक हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया। डॉ जसवाल द्वारा आयोजित पेशेंट एडुकेशनपर यह सातवां ऐसा प्रोग्राम है जिसमें आम जनता को 'पोस्ट पीटीसीए आफ्टर केयर' के तहत टिप्स दिए जाते हैंl कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, डॉ जसवाल ने कहा,"चिकित्सा जांच ने स्थापित किया है कि यदि कोई रोगी, जो पर्क्यूटेनियस कोरोनरी एंजियोग्राफी (पीटीसीए) से गुजर चुका है, प्रॉपर मेडिकल फॉलो अप का सख्ती से पालन करता है और एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखता है, तो उसके होने की संभावना / उसे दूसरा दिल का दौरा पड़ने या अचानक हृदय गति रुकने से 45% की कमी हो जाती है।एक लंबे, स्वस्थ जीवन के लिए हृदय प्रक्रिया से गुजरने के बाद एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना आवश्यक है।" इस मौके पर रोगियों को उन्नत उपचार विकल्पों के बारे में भी बताया गया, जो अब दुनिया भर के प्रमुख अस्पतालों में उपलब्ध हैं, जो जटिलताओं को काफी कम करते हैं और दीर्घकालिक रोगी परिणामों में सुधार करते हैं। डॉ जसवाल ने आगे कहा कि "फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली, जो कार्डिएक साइंसेज के लिए उत्कृष्टता का केंद्र है, पिछले 10 वर्षों से 24x7 सबसे उन्नत और नवीनतम तकनीक प्रदान करता है जैसे रोटेब्लेशन, फ्रैक्शनल फ्लो रिजर्व (एफएफआर), ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी), इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस), इम्पेला इत्यादि उपलब्ध हैं
अंकुर स्कूल के सीनियर छात्र इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता के बने विजेता
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
2 अगस्त, 2022 को महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में एक अंतर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अंकुर स्कूल के छात्रों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और स्कूल को गौरवान्वित किया। उन्होंने सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और जूनियर वर्ग में प्रथम उपविजेता रहे। प्राचार्य डॉ. परमिंदर दुग्गल ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों और शिक्षक प्रभारी को बधाई दी और उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया.
पीजीजीसी-46 की वार्षिक कॉलेज पत्रिका 'अमरन्थ' का विमोचन
पत्रिका को प्रकाशित करने में विद्यार्थियों की मेहनत और
रचनात्मकता की सराहना की
डांस एंड म्यूजिक अकादमी ने 2 दिन की कार्यशाला का किया आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए सिटी
एंटरटेनमेंट नेटवर्क (सैंड डांस एंड म्यूजिक अकादमी) में 2 दिन
की कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें विभिन्न संस्थाओं
के सदस्यों ने भाग लिया l कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य
कलाकारों की प्रतिभा को निखारना था l इस कार्यशाला में सुमेर
सिंह जो इस संस्था के निदेशक हैं, ने ड्रामा की बारीकियों से
कलाकारों को रूबरू करवाया l शाहनाज़ सिंह ने, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कलाओं का ज्ञान अर्जित किया है,
ने भी अपने अनुभवों को साँझा किया l प्रतिभागियों
में मुख्यत गुरमीत सिंह, रंजीत सिंह, दलजीत
सिंह, सनी, रुशाली , काव्या ने भाग लिया और अपने विचारों से संस्था को परिचित करवाया l प्रतिभागियों ने बताया कि उनका सपना जो उन्होंने बचपन में देखा था कि वह
एक अच्छे स्तर पर कलाकार बनना चाहते हैं यहां आकर वो पूरा हो रहा हैl
ड्रग एब्यूज़ पर आधारित फिल्म "अ सिप ऑफ़ लाइफ, डार्लिंग" का प्रोमो हुआ रिलीज़
ड्रग एब्यूज़ से युवाओं को बचाने के लिए जागरूक करना है
जरूरी : सुखविंदर शर्मा
विनय कुमार शर्मा
पंचकुला
ड्रग्स एब्यूज़ पर आधारित नई हिंदी फीचर फिल्म "अ
सिप ऑफ़ लाइफ,
डार्लिंग" का प्रोमो आज पंचकुला इंसान कैफे लॉन्ज में आयोजित
एक प्रेस कांफ्रेंस में रिलीज़ किया गया। उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए
फिल्म के निर्देशक सुखविंदर शर्मा, जो पंजाब विश्वविद्यालय,
चण्डीगढ़ में कार्यरत हैं, ने बताया कि फिल्म
को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया है। सुखविंदर शर्मा ने कहा की
ड्रग की लत से न केवल युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है बल्कि पूरा परिवार भी
बर्बाद हो जाता है। उन्होंने इस फ़िल्म से उम्मीद जताई कि ये फिल्म अपने उद्देश्य
में सफल रहेगी। साथ फ़िल्म की प्रमोशन के दौरान साथ देने के लिए विशेष तोर पर
चंडीगढ़ की बरदर सोसाइटी की टीम और राहुल सोंकड का धन्यवाद भी किया l सुखविंदर शर्मा, जो इससे पहले साईं महिमा के नाम से
भी एक हिट फिल्म बना चुके हैं, ने इस फिल्म के बारे में
जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह युवा ड्रग्स की
लत का शिकार होकर अपनी लाइफ को बर्बाद कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी 3 किरदारों
के ऊपर आधारित है जो किसी ना किसी तरह से एक दूजे से जुड़ी हुई हैं। कहानी ड्रग्स एब्यूज़ की गंभीर समस्या पर आधारित
होने के कारण इसमें एक ही सॉन्ग फिल्माया गया है जो कि हिमाचल प्रदेश के पालमपुर
की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है। फिल्म की शूटिंग चण्डीगढ़, पंजाब व रामगढ़ (हिमाचल) पालमपुर में भी की गई है। फिल्म में ड्रग एब्यूज़
की समस्या से जूझ रहे तीन परिवारों को केंद्रित करके दिखाया है कि किस तरह से युवा
ड्रग्स माफिया की चपेट में आते हैं और ये संदेश भी दिया गया है कि अपने सपने टूटने
पर भी इंसान को हार नहीं माननी चाहिए। अ सिप ऑफ़ लाइफ डार्लिंग में ड्रग्स माफिया
पर की कार्य शैली भी दर्शाई गई है व बताया गया है कि माफिया की जड़ें कहां तक फैली
होती हैं? फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड कलाकारों
मुस्ताक खान, हिमानी शिवपुरी, राजेश
पुरी व पंकज मिश्रा, राहुल सोंकड, विनय
कुमार, सुनील शर्मा के साथ अन्य कई मुख्य कलाकार स्थानीय
हैं। फिल्म समाज पर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रभाव और खतरे पर प्रकाश डालती
है। फिल्म के निर्देशक सुखविंदर शर्मा ने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण का संदेश है
कि जो हुआ, अच्छा हुआ, जो हो रहा है,
वो भी अच्छा हो रहा है और जो होगा, वह भी
अच्छा ही होगा। ये ही इस फिल्म का भी मुख्य संदेश है। जिंदगी में आप जैसा करोगे,
जिंदगी आपको वैसा ही देगी l