संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र को दिशा देने वाली जीवंत नैतिक शक्ति है : न्यायमूर्ति विनोद भारद्वाज
भारतीय
स्त्री शक्ति ने बार एसोसिएशन के सहयोग से संविधान दिवस मनाया
संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र को दिशा देने वाली जीवंत नैतिक शक्ति है : न्यायमूर्ति विनोद भारद्वाज
भारतीय
स्त्री शक्ति ने बार एसोसिएशन के सहयोग से संविधान दिवस मनाया
डीबीयू अमेरिकास को एनएबी से 3.11/4 रेटिंग, ए+ ग्रेड के समकक्ष मान्यता के साथ कैरेबियाई क्षेत्र में भारतीय मूल की सर्वोच्च रेटिंग मेडिकल यूनिवर्सिटियों में शामिल
एलआईसी, चण्डीगढ़ ने स्पाइनल सेंटर को दिया सवा करोड़ का मेडिकल इक्विपमेंट
यह योगदान रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं को और
मजबूत करेगा : डॉ. राज बहादुर
राजनीति के भेंट चढ़ गई मनीमाजरा की सड़कें : राजबीर सिंह भारतीय
ज्यादातर सड़कें अभी भी खस्ताहाल : राजनीति के चक्कर में अब नहीं बनी तो अप्रेल में आएगा इनका नम्बर: यहां किसी ना किसी मोड़ पर हर रोज़ होता है कोई ना कोई हादसा
सात दिवसीय भव्य श्री राम कथा के उपरांत हवन-यज्ञ हुआ सम्पन्न
चंडीगढ़, विनय: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित विशाल सात दिवसीय श्री राम कथा का आज शास्त्र-विधि अनुसार हवन-यज्ञ के साथ समापन हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने यज्ञ में भाग लेकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञ के उपरांत, संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, साध्वी मैथिली भारती जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि यज्ञ उस ब्रह्मअग्नि का प्रतीक है, जो ब्रह्मज्ञान द्वारा प्रकट होती है। जब मनुष्य पूर्ण गुरु से ब्रह्मज्ञान की दीक्षा लेकर साधना करता है, तो यह ब्रह्मअग्नि उसके भीतर प्रचंड रूप से प्रकट होकर जन्म-जन्मांतर के कर्म-संस्कारों का क्षय कर देती है। इससे मनुष्य का मन शांत होता है और प्रभु-भक्ति की ओर उन्मुख होता है। आज समाज की अशांति को दूर करने हेतु ब्रह्मज्ञान अत्यंत आवश्यक है, और यह दिव्य ज्ञान केवल समय के पूर्ण संत ही प्रदान कर सकते हैं। हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्री प्रवीण गोयल (सौरव कैमिकल्स), श्री बजरंग लाल शर्मा (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट), श्री हेमंत अग्रवाल, श्री जगदीश महाराज (सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेना) तथा श्री सतनाम सिंह (एयरोस्पेस इंजीनियर, अमेरिका) ने सपरिवार विधिवत पूजन किया।सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति अर्पित की। कथा की अंतिम सभा में शहरवासियों ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के साधु-संत समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी में भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर राख
रात
बुझी आग सुबह फिर भड़की; 20 से अधिक फायर टेंडर लगे रहे काबू पाने में
मोहाली,
विनय: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में स्थित
एक बड़े गोदाम में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास
के इलाकों में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक राहुल शर्मा ने बताया
कि उनके गोदाम में साबुन, सर्फ और बिस्किट का स्टॉक रखा हुआ था, जिसे वे कंपनियों से
सीधे मंगवाकर दुकानदारों को होलसेल में सप्लाई करते थे। आग में गोदाम का लगभग डेढ़
करोड़ रुपए से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। राहुल शर्मा के मुताबिक, आग
शुक्रवार रात करीब सात बजे के बाद लगी। फायर ब्रिगेड ने देर रात तक ऑपरेशन चलाकर आग
बुझाई और वह करीब दो बजे घर लौट गए थे। लेकिन तड़के पांच बजे के करीब केयरटेकर का फोन
आया कि गोदाम में फिर से धुआं उठ रहा है और आग भड़क गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे
तो अंदर से लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड को दोबारा सूचना दी गई, जिसके
बाद कई गाड़ियां फिर मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की शुरुआती जांच में सामने आया
कि गोदाम में पड़े गत्ते में आग भीतर ही भीतर सुलगती रही, जिसकी वजह से आग रात में
बुझाने के बाद भी सुबह दोबारा भड़क उठी। फायर अफसर सुरेश कुमार ने बताया लगभग बीस फायर
गाड़ियां आग बुझाने में लगी गोदाम में घुटने तक पानी भर गया है सुरेश कुमार ने बताया
कि गत्ते और सूखे माल की अधिकता के कारण आग फैलने और धुआं उठने में ज्यादा समय लगा
फायर अफसर सुरेश के मुताबिक गोदाम में फायर सेफ्टी उपकरन नहीं लगे थे। घटना में किसी
के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी
है।
परसदीप सिंह खोसा और युवराज सिंह तोमर बने भारतीय नौसेना के अफ़सर
एमआरएसएएफ़पीआई
के दोनों कैडेटों की उपलब्धि पर पंजाब को गर्व
मोहाली, विनय : केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में परसदीप सिंह खोसा और युवराज सिंह तोमर को कमीशन प्रदान किया गया। इस परेड की समीक्षा चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान द्वारा की गई। परसदीप सिंह खोसा फ़रीदकोट ज़िले से हैं और शिक्षकों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां जीजीएस खालसा स्कूल, भलूर की प्रिंसिपल हैं, जबकि पिता गुरु नानक मिशन गर्ल्स कॉलेज, बाघापुराना के डायरेक्टर हैं। युवराज सिंह तोमर, जालंधर निवासी, भी एक शिक्षित परिवार से आते हैं। उनके पिता स्कूल के प्रिंसिपल हैं और मां उसी स्कूल में को-ऑर्डिनेटर और साइकोलॉजिस्ट हैं। खास बात यह है कि युवराज का छोटा भाई भी एमआरएसएएफ़पीआई में ट्रेनिंग कर रहा है। रोज़गार सृजन, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव-नियुक्त अफ़सरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परसदीप और युवराज ने अपनी मेहनत और समर्पण से पंजाब का नाम रोशन किया है। मंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी देश की सेवा गौरव के साथ करेंगे। एमआरएसएएफ़पीआई के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वीएसएम, रिटायर्ड) ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अब तक संस्थान के कुल 181 कैडेट सेना में अफ़सर बन चुके हैं, जिनमें 22 भारतीय नौसेना में शामिल हुए हैं। उन्होंने इसे पंजाब की वीरता और जज़्बे का प्रतीक बताया ।
एमआरएसएएफ़पीआई के 16वें कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी को
मेजर
जनरल अजय एच. चौहान ने जानकारी दी कि एमआरएसएएफ़पीआई के 16वें कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया
जारी है। 10वीं कक्षा के छात्र, जो एनडीए में जाने का सपना रखते हैं, वे 15 दिसंबर
2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन वेबसाइट: recruitment-portal.in
डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला परिषद व पंचायत समिति चुनावों की तैयारियाँ परखी
4 दिसंबर भरे जाएंगे 5 को जांच और 6 तक ले सकते है नाम वापस