Sunday, 14 July 2019

NT24 News : दो युवकों में हुआ झगडा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी...........


दो युवकों में हुआ झगडा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना  39 पुलिस ने  दो युवकों में हुई कहासुनी के चलते  एक आरोपी युवक के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान सेक्टर 54 के रहने वाले राजेश पासवान के रूप में हुई है । पकड़े गए आरोपी को पुलिस सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़ित राजेंद्र पासवान सेक्टर 54 में अपने परिवार समेत रहता है। और मदनपुरा चौक मैं लेबर का काम करता है । 9/ 10 जुलाई  की रात को पीड़ित राजेंद्र पासवान और आरोपी राजेश पासवान अपने काम से आकर घर जा रहे थे ।  जैसे ही वह सेक्टर 54 अपने घर के नजदीक पहुंचे तो पीड़ित और आरोपी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । जिसके चलते आरोपी राजेश पासवान ने गुस्से में आकर रजिंदर पासवान को ऊपर से पटक कर नीचे गिरा दिया । जिसके गहरी अंदरूनी चोट पर लगी । आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। और जिसको तुरंत सेक्टर 16 के अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया । जब मामले के बारे में डॉक्टर को पता चला तो जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पासवान के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है । और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी । जांच जारी है ।

NT24 News : गुरु पूर्णिमा पर भक्त गंगा जल से कराएँगे बाबा का जलाभिषेक.....

गुरु पूर्णिमा पर भक्त गंगा जल से कराएँगे बाबा का जलाभिषेक
प्रसिद्ध सूफी भजन गायक हमसर हयात करेंगे बाबा का गुणगान

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
सेक्टर 29 स्थित साई मंदिर में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 16 जुलाई को साई बाबा की प्रतिमा का साई भक्त अपने हाथों से गंगा जल से मंगल स्नान करवा कर जलाभिषेक करेंगे । मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि 16 जुलाई को प्रात:पांच बजे बाबा की कांकड़ आरती होगी। पौने छह बजे पुरुष भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा को मंगल स्नान करवाया जाएगा। सात बजे बाबा का अभिषेक  व बाबा को भोग अर्पण किया जाएगा। बाद में महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पाजंलि भेंट की जाएगी। आठ बजे साईं सचित्र का पाठ आरंभ होगा जो सायं छह बजे संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे बाबा की आरती के बाद  सामूहिक भोज होगा । साढ़े छह बजे सायं बाबा की धूप आरती के बाद भजन संध्या होगी। प्रसिद्ध सूफी भजन गायक हमसर हयात अपने साथियों सहित बाबा का गुणगान करेंगे। रात्रि साढ़े आठ बजे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा ।

NT24 News : युवक के सर पर बोतल मारने वाले दो आरोपी युवकों गिरफ्तार.........


युवक के सर पर बोतल मारने वाले दो आरोपी युवकों गिरफ्तार
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना मौलीजगरा पुलिस ने युवक के सर पर बीयर की खाली बोतल मारने के चलते दो आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का  मामला दर्ज किया है। जख्मी हुए युवक को अस्पताल मे ले जाया गया। यहा इलाज के उसने दम तोड़ दिया।  जिसकी पहचान  मौलीजगरा के रहने वाले 22 साल के सतीश कुमार के रूप में हुई।और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हालकि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मौली जागरा  का रहने वाला पीड़ित  22 साल का सतीश कुमार अपने परिवार समेत रहता था।  शनिवार को सतीश रात करीब 8:30 बजे मौली जागरा  में ही अपने किसी जानकार से मिलने के लिए जा रहा था। वहीं पर मौजूद दो आरोपियों ने किसी बात को लेकर उसे घेर लिया। और सतीश पर खाली बीयर की बोतल से सर पर बार  कर दिया। और स्पीच किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच कर भाग गया जब सतीश के परिवार वालों को पता चला तो उसको प्राइवेट क्लीनिक से दवाई पट्टी करवा कर घर ले आए जब सतीश की रात को सोते वक्त उल्टियां और चक्कर आने लगे तो हुई घटना के बारे में बताया परिवार में हड़कंप मच गया। जिसको तुरंत सेक्टर 6 पचकुला के अस्पताल में ले जाया गया। यहां देर रात सतीश  ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सतीश के साथ उसका एक साथी भी था। जिससे पुलिस मामले की जानकारी हासिल कर रही है। और आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर  आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा जांच जारी है ।

Saturday, 13 July 2019

NT24 News : अवि भसीन बने सिया के एडवाईजर.......


अवि भसीन बने सिया के एडवाईजर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (CIYA) चण्डीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की जानीमानी एसोसिएशन है इस एसोसिएशन ने पिछले 11वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र की अनेकों समस्याओं को समयसमय पर चण्डीगढ़ प्रशासन  केन्द्र सरकार के समक्ष रखा और समाधान भी करवाया| चण्डीगढ़प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ सही तालमेल रख कर शहर के व्यापारियों  उद्यमियों की समस्याओं का भी निदान करवाया आज सिया अपना 11वांवार्षिक समारोह मना रही हैसिया के संस्थापक युवा उद्यमी अवि भसीन ने कुछ युवा उद्यमियों के साथ वर्ष 2009 इस एसोसिएशन का गठन किया था जो आज एक बड़ा वृक्ष बन गई हैचार लोगों से शुरू हुई एसोसिएशन में आज 300 से ज्यादा सदस्या शामिल हो गये हैं लगातार 8 वर्षों से अवि भसीन सिया के प्रधान पद पर रहे और अपनीमेहनत  लगन से एसोसिएशन को ऊंचाईयों पर पहुंचाया वर्ष 2018 में उन्हें सर्वसम्मति से एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया और आज उन्हें एसोसिएशनके सभी सदस्यों की सहमति से सिया का एडवाईजर बनाया गयाइसके साथ ही आज के समारोह में मुनिष निगम को सिया का चेयरमैन बनाया गया जोकि पिछले वर्ष सिया के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला थाहरिन्द्रसलैच को सिया का अध्यक्ष और अरूण शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गयानवनियुक्तसिया के सलाहकार अवि भसीन ने नवनियुक्त चेयरमैन मुनीष निगमअध्यक्ष हरिन्द्र सलैच और महासचिव अरूण शर्मा को बधाई प्रदान करते हुएकहा कि आज सिया को पूरे 11 वर्ष हो गये हैं इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया उन्होंने कहा कि सिया के नये अध्यक्ष हरिन्द्र सलैचयुवा है इनके अध्यक्ष बनने से व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और नई उम्मीदें जागी हैउन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास हैकि वह सिया को और ऊंचाईयों तक पहुंचायेंगे हर समय मैं उनके साथ खड़ा हूँ और मैं पूरा सहयोग करूंगा उन्होंने कहा कि सिया का प्रत्येक सदस्य अपनी पूरीनिष्ठा के साथ व्यापारी भाईयों की समस्याओं का समाधान करवाने में तत्त पर रहता है और आगे भी इसी तरह से निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे


NT24 News : चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में 2 केमिस्ट शॉप और वहन चोर.........

चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में 2 केमिस्ट शॉप और वहन चोर

NT24 News : प्रीती सपरु फिल्म “तेरी मेरी गल बन गई” का आज हुआ शुभ्म्हुरत........

प्रीती सपरु  फिल्म तेरी मेरी गल बन गई” का आज हुआ शुभ्म्हुरत
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
मनोरंजन जगत हमेशा से ही मर्द प्रधान रहा है। पर फिर भी एक औरत जिसने इस कथन को तोडा है और दर्शकों के दिलों पर राज किया है, वो कोई और नहीं पॉलीवूड की मल्लिका प्रीती सपरु हैं। 13 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत करके, मेहँदी शगना दी और प्रतिज्ञा जैसी फिल्मों से पंजाबी सिनेमा का दिल बनने और फिर पंजाबी फिल्म इतिहास में पहली महिला डायरेक्टर होने तक, उन्होनें यह साबित किया है कि उनके जन्म का इकलौता कारण लोगों का मनोरंजन करना ही है, चाहे वो किसी भी माधियम से हो। अब 14 सालों के अंतराल के बाद, वह वापिस एक आने वाली फिल्म तेरी मेरी गल बन गई डायरेक्ट करने जा रहीं हैं। तेरी मेरी गल बन गई फिल्म के साथ ख्वाब गीत के साथ प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके अखिल अपनी अदाकारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अखिल के साथ इस फिल्म में रुबीना बाजवा मुख्य अदाकारा के रूप में नज़र आएंगी। इनके अलावा प्रीती सपरु, गुग्गु गिल, करमजीत अनमोल, निरमल ऋषि, मलकीत रॉनी, हार्बी संघा, पुनीत ईसर, गुरप्रीत भंगू, मीत कौर, अलका कौशल और तेज सपरु ख़ास किरदार निभाएंगे। फिल्म को संगीतबंद किया है जतिंदर शाह ने। फिल्म के गीतों के बोल लिखे हैं बाबू सिंह मान और मनिंदर कैले ने । इस पूरे प्रोजेक्ट को उपवन सुदर्शन और अरुण कुमार प्रोडूस कर रहे हैं। अपनी वापसी और इस सफर के बारे में प्रीती सपरु ने कहा, "सिनेमा हमेशा से ही मेरा हिस्सा रहा है चाहे वो एक अदाकार के रूप में हो, या एक डायरेक्टर के रूप में। मैं डायरेक्टर के रूप में लगभग 15 साल के बाद वापसी कर रही हूँ । मैं हमेशा से ही वही कहानियां बताना चाहती हूँ जो दर्शकों के समय का पूरा मूल्य चुकाए। और तेरी मेरी गल बन गई ऐसी ही एक कहानी है। मैं सिर्फ उम्मीद करती हूँ कि सब सही हो और हम दर्शकों के आगे बेस्ट पेश कर सकें " अपनी उत्सुकता साँझा करते हुए अखिल ने कहा, "इन जज़्बातों को शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता । प्रीती सपरु जी के साथ काम करना एक सपने की तरह है। मैं पूरी टीम का बहुत ही शुक्रगुज़ार हूँ मेरे पर विश्वास करने के लिए और मुझे यह मौका देने के लिए । मैं सिर्फ उम्मीद करता हूँ कि मैं इन सब की उम्मीदों पर खरा उत्तर सकूं  फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के महूरत शॉट के मौके पर एक ख़ास बॉलीवुड स्टाइल प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ हरियाना संसद असीम गोयल और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा जया प्रदा ने शिरकत की । पर अखिल और रुबीना बाजवा ने एक ख़ास परफॉरमेंस भी दी  फिल्म का शूट पहले ही शुरू हो चूका है और यह 2020 में रिलीज़ होगी। फिल्म की सही रिलीज़ तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी  

NT24 News : सारागढ़ी के शहीदों को मिले उचित सम्मान : जोशन.

सारागढ़ी के शहीदों को मिले उचित सम्मान : जोशन

Friday, 12 July 2019

NT24 News : स्कूल स्वास्थ्य मान्यता परियोजना: आई एस देव समाज स्कूल को मिली स्वर्ण श्रेणी......

स्कूल स्वास्थ्य मान्यता परियोजना: आई एस देव समाज स्कूल को मिली स्वर्ण श्रेणी 
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार 
चंडीगढ़
आई एस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 21, चंडीगढ़ को स्कूल हेल्थ एक्रेडिटेशन प्रोजेक्ट (शैप) के तहत पीजीआई द्वारा किए गए मूल्यांकन में गोल्ड कैटेगरी प्राप्त हुई है । प्रिंसीपल लवलीन बेदी ने शिक्षा सचिव श्री बी.एल. शर्मा के हाथों प्रमाण-पत्र लेकर यह सम्मान प्राप्त किया। रैंकिंग और सर्टिफिकेशन समारोह का आयोजन पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर बॉयज, सेक्टर 11, चंडीगढ़ के ऑडिटोरियम में किया गया था । इस अवसर पर बोलते हुए, लवलीन बेदी ने कहा, 'हमारे  अध्यक्ष, श्रीमन निर्मल सिंह जी के आशीर्वाद, स्कूल प्रबंधन के निरंतर मार्गदर्शन और स्कूल कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी पहल को लागू करने के कारण ही हम गोल्ड श्रेणी प्राप्त कर सके हैं। ' स्कूल का मूल्यांकन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया था । 'आई एस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शोध के सभी चरणों को आसानी से पूरा कर लिया है। स्कूल को समग्र स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन योजना, स्वास्थ्य  संबंधी गतिविधियोंस्कूल कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता आदि के लिए  सर्वश्रेष्ठ श्रेणी दी गयी है, '  सबीहा ढिल्लों मंगत, मुख्य समन्वयक, आई एस देव समाज स्कूल ने कहा । सरकारी और निजी दोनों श्रेणी के स्कूलों को मूल्यांकनकर्ताओं की एक टीम ने चार स्तरों पर वर्गीकृत किया था- कांस्य, रजत, स्वर्ण और प्लेटिनम। पीजीआईएमईआर, स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन और आईसीएमआर के साथ साझेदारी में शिक्षा विभाग, यूटी चंडीगढ़ द्वारा हैल्थ प्रमोटिंग स्कूल्स के रूप में मान्यता देने के लिए सितंबर 2016 से शैप का संचालन किया जा रहा है ।