Monday, 15 July 2019

NT24 news : “हैप्पी हार्डी एन्ड हीर” के साथ अपनी बॉलीवुड शुरुआत............


सोनिआ मान करेंगे हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एन्ड हीरके साथ अपनी बॉलीवुड शुरुआत

NT24 News : प्राकृतिक चिकित्सा के उत्र्तीण छात्र-छात्राओं में किए डिप्लोमा वितरण.....

प्राकृतिक चिकित्सा के उत्र्तीण छात्र-छात्राओं में किए डिप्लोमा वितरण

NT24 News : युवा होटल प्रोफेशनल ने शुरू किया अद्वितीय हॉस्पिटेलिटी स्टार्ट अप...........

युवा होटल प्रोफेशनल ने शुरू किया अद्वितीय हॉस्पिटेलिटी स्टार्ट अप 
होटल उद्योग पेशेवर ने स्वास्थ्य व स्वच्छता पर ध्यान देते हुए शुरू किया रीजन का पहला असली मल्टी-कुजीन शाकाहारी रेस्तरां 

NT24 News : Jal Shakti Abhiyan launched in Chandigarh..........


Jal Shakti Abhiyan launched in Chandigarh

NT24 News : एएसआई की पंचकूला में करंट लगने से मौत.....

एएसआई की पंचकूला में करंट लगने से मौत
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई की सोमवार तड़के हरियाणा पंचकूला में करंट लगने से मौत हो गई|मृतक एएसआई का नाम सुरेंद्र कुमार बताया जाता है|सुरेंद्र कुमार चंडीगढ़ सेक्टर-26 पुलिस लाइन में बतौर एएसआई तैनात थे | बताया जाता है कि सुरेंद्र कुमार रविवार देर शाम को पंचकूला में एक प्रवचन समारोह में शामिल होने गए थे|यह समागम रविवार शाम से शुरू होकर सोमवार सुबह तक चलना था|वहीँ लगातार बारिश के चलते प्रवचन समारोह में लगे एक लोहे के पोल में अचानक करंट आ गया, जिसके पास एएसआई सुरेंद्र कुमार बैठे थे, जिसके चलते सुरेंद्र कुमार करंट की चपेट में आ गए| उधर किसी तरह से सुरेंद्र कुमार को करंट की चपेट से मुक्त कराने के बाद पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सुरेंद्र कुमार की जान न बच सकी|डॉक्टरों ने सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया । जानकारी के मुताबिक एएसआई सुरेंद्र कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में अपने परिवार समेत रहते थे| सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी को बेसहारा कर गए और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए। परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है | बताते हैं कि मृतक सुरेंद्र कुमार का पोस्टमार्टम होना है, जिसके बाद उनकी डेड बॉडी को उनके परिवार को सौंपा जायेगा|पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद रेपोर्ट के आधार पर आगे की जो भी कार्यवाही होगी वो की जाएगी | एएसआई सुरेंद्र कुमार का दाह संस्कार चंडीगढ़ सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में शाम पांच बजे किया जायेगा |


NT24 News : नींद से जुड़ी समस्याओं पर सीएमई आयोजित.........

 नींद से जुड़ी समस्याओं पर सीएमई आयोजित

NT24 News : लाखों रुपए का नगदी भरा बैग लेकर शातिर फरार......

लाखों रुपए का  नगदी भरा बैग लेकर शातिर फरार
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना 26  क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक पीड़ित गाड़ी चालक को गाड़ी से  तेल गिरने का बहाना बनाकर  पिछली सीट  पर रखा  लाखों रुपए का  नगदी का बैग शातिर लेकर फरार हो गए ।  जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार शातिरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जानकारी के मुताबिक पता चला है कि सेक्टर 15  पंचकूला का रहने वाला  पीड़ित शिकायतकर्ता  नवरत्न  कुमार  अपने परिवार समेत रहता है । और सेक्टर 26 में  करियाना  शॉप  होलसेल का काम करता है । रोजाना की तरह  वह शनिवार रात करीब 10:30 बजे  अपनी शॉप  बंद कर  घर जा रहा था। और दिन की हुई सेल करीब डेढ़ लाख रुपया  अपने बैग मे लेकर कर  पीड़ित ने  गाड़ी की पिछली सीट पर रख दिया ।  जैसे ही वह  सेक्टर 26  बस स्टॉप के पास पहुंचा दो  मोटरसाइकिल पर सवार दो शातिरो ने  पीड़ित को रोककर बोला कि उसकी गाड़ी से तेल लीक हो रहा है ।  जिसके चलते पीड़ित शिकायतकर्ता ने तुरंत गाड़ी को रोककर साइड पर लगाया । और  शातिर भी पास में खड़े हो गए । जैसे ही पीड़ित शिकायतकर्ता ने बोनट खोलकर देखा तो इतने में एक शातिर ने  गाड़ी का पिछला दरवाजा खोलकर बैग  उठाकर फरार हो गए बैग में डेढ़ लाख रुपए की नकदी थी । जब पीड़ित ने  पिछली सीट पर रखा बैग गायब हुआ देखा तो जिसके चलते हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई ।  पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए  मोटरसाइकिल सवार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

NT24 News : रिटायर्ड पब्लिक सेक्टर बैंकर्स ने उठाया पेंशन का मामला......

रिटायर्ड  पब्लिक सेक्टर बैंकर्स ने उठाया पेंशन का मामला
सार्वजनिक क्षेत्र वरिष्ठ नागरिक बैंकर्स ने किया पेंशन विसंगतियां दूर करने का आह्वान

Sunday, 14 July 2019

NT24 News : दो युवकों में हुआ झगडा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी...........


दो युवकों में हुआ झगडा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना  39 पुलिस ने  दो युवकों में हुई कहासुनी के चलते  एक आरोपी युवक के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान सेक्टर 54 के रहने वाले राजेश पासवान के रूप में हुई है । पकड़े गए आरोपी को पुलिस सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़ित राजेंद्र पासवान सेक्टर 54 में अपने परिवार समेत रहता है। और मदनपुरा चौक मैं लेबर का काम करता है । 9/ 10 जुलाई  की रात को पीड़ित राजेंद्र पासवान और आरोपी राजेश पासवान अपने काम से आकर घर जा रहे थे ।  जैसे ही वह सेक्टर 54 अपने घर के नजदीक पहुंचे तो पीड़ित और आरोपी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । जिसके चलते आरोपी राजेश पासवान ने गुस्से में आकर रजिंदर पासवान को ऊपर से पटक कर नीचे गिरा दिया । जिसके गहरी अंदरूनी चोट पर लगी । आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। और जिसको तुरंत सेक्टर 16 के अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया । जब मामले के बारे में डॉक्टर को पता चला तो जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पासवान के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है । और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी । जांच जारी है ।

NT24 News : गुरु पूर्णिमा पर भक्त गंगा जल से कराएँगे बाबा का जलाभिषेक.....

गुरु पूर्णिमा पर भक्त गंगा जल से कराएँगे बाबा का जलाभिषेक
प्रसिद्ध सूफी भजन गायक हमसर हयात करेंगे बाबा का गुणगान

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
सेक्टर 29 स्थित साई मंदिर में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 16 जुलाई को साई बाबा की प्रतिमा का साई भक्त अपने हाथों से गंगा जल से मंगल स्नान करवा कर जलाभिषेक करेंगे । मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि 16 जुलाई को प्रात:पांच बजे बाबा की कांकड़ आरती होगी। पौने छह बजे पुरुष भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा को मंगल स्नान करवाया जाएगा। सात बजे बाबा का अभिषेक  व बाबा को भोग अर्पण किया जाएगा। बाद में महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पाजंलि भेंट की जाएगी। आठ बजे साईं सचित्र का पाठ आरंभ होगा जो सायं छह बजे संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे बाबा की आरती के बाद  सामूहिक भोज होगा । साढ़े छह बजे सायं बाबा की धूप आरती के बाद भजन संध्या होगी। प्रसिद्ध सूफी भजन गायक हमसर हयात अपने साथियों सहित बाबा का गुणगान करेंगे। रात्रि साढ़े आठ बजे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा ।

NT24 News : युवक के सर पर बोतल मारने वाले दो आरोपी युवकों गिरफ्तार.........


युवक के सर पर बोतल मारने वाले दो आरोपी युवकों गिरफ्तार
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना मौलीजगरा पुलिस ने युवक के सर पर बीयर की खाली बोतल मारने के चलते दो आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का  मामला दर्ज किया है। जख्मी हुए युवक को अस्पताल मे ले जाया गया। यहा इलाज के उसने दम तोड़ दिया।  जिसकी पहचान  मौलीजगरा के रहने वाले 22 साल के सतीश कुमार के रूप में हुई।और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हालकि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मौली जागरा  का रहने वाला पीड़ित  22 साल का सतीश कुमार अपने परिवार समेत रहता था।  शनिवार को सतीश रात करीब 8:30 बजे मौली जागरा  में ही अपने किसी जानकार से मिलने के लिए जा रहा था। वहीं पर मौजूद दो आरोपियों ने किसी बात को लेकर उसे घेर लिया। और सतीश पर खाली बीयर की बोतल से सर पर बार  कर दिया। और स्पीच किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच कर भाग गया जब सतीश के परिवार वालों को पता चला तो उसको प्राइवेट क्लीनिक से दवाई पट्टी करवा कर घर ले आए जब सतीश की रात को सोते वक्त उल्टियां और चक्कर आने लगे तो हुई घटना के बारे में बताया परिवार में हड़कंप मच गया। जिसको तुरंत सेक्टर 6 पचकुला के अस्पताल में ले जाया गया। यहां देर रात सतीश  ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सतीश के साथ उसका एक साथी भी था। जिससे पुलिस मामले की जानकारी हासिल कर रही है। और आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर  आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा जांच जारी है ।

Saturday, 13 July 2019

NT24 News : अवि भसीन बने सिया के एडवाईजर.......


अवि भसीन बने सिया के एडवाईजर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (CIYA) चण्डीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की जानीमानी एसोसिएशन है इस एसोसिएशन ने पिछले 11वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र की अनेकों समस्याओं को समयसमय पर चण्डीगढ़ प्रशासन  केन्द्र सरकार के समक्ष रखा और समाधान भी करवाया| चण्डीगढ़प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ सही तालमेल रख कर शहर के व्यापारियों  उद्यमियों की समस्याओं का भी निदान करवाया आज सिया अपना 11वांवार्षिक समारोह मना रही हैसिया के संस्थापक युवा उद्यमी अवि भसीन ने कुछ युवा उद्यमियों के साथ वर्ष 2009 इस एसोसिएशन का गठन किया था जो आज एक बड़ा वृक्ष बन गई हैचार लोगों से शुरू हुई एसोसिएशन में आज 300 से ज्यादा सदस्या शामिल हो गये हैं लगातार 8 वर्षों से अवि भसीन सिया के प्रधान पद पर रहे और अपनीमेहनत  लगन से एसोसिएशन को ऊंचाईयों पर पहुंचाया वर्ष 2018 में उन्हें सर्वसम्मति से एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया और आज उन्हें एसोसिएशनके सभी सदस्यों की सहमति से सिया का एडवाईजर बनाया गयाइसके साथ ही आज के समारोह में मुनिष निगम को सिया का चेयरमैन बनाया गया जोकि पिछले वर्ष सिया के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला थाहरिन्द्रसलैच को सिया का अध्यक्ष और अरूण शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गयानवनियुक्तसिया के सलाहकार अवि भसीन ने नवनियुक्त चेयरमैन मुनीष निगमअध्यक्ष हरिन्द्र सलैच और महासचिव अरूण शर्मा को बधाई प्रदान करते हुएकहा कि आज सिया को पूरे 11 वर्ष हो गये हैं इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया उन्होंने कहा कि सिया के नये अध्यक्ष हरिन्द्र सलैचयुवा है इनके अध्यक्ष बनने से व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और नई उम्मीदें जागी हैउन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास हैकि वह सिया को और ऊंचाईयों तक पहुंचायेंगे हर समय मैं उनके साथ खड़ा हूँ और मैं पूरा सहयोग करूंगा उन्होंने कहा कि सिया का प्रत्येक सदस्य अपनी पूरीनिष्ठा के साथ व्यापारी भाईयों की समस्याओं का समाधान करवाने में तत्त पर रहता है और आगे भी इसी तरह से निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे