Tuesday 22 May 2018

पुरुषोत्तम मास के मौके पर हरिकथा एवं संकीर्तन यज्ञ 22 से .....


पुरुषोत्तम मास के मौके पर हरिकथा एवं संकीर्तन यज्ञ 22 से
कथा व्यास साक्षी गोपालदास जी होंगे

विनय कुमार

चण्डीगढ़ 
पुरुषोत्तम मास (ज्येष्ठ) के अवसर पर तीन दिवसीय हरिकथा एवं संकीर्तन यज्ञ 22 मई से 24 मई तक सेक्टर 27-सी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित होगा। कथा के आयोजक श्रीरामलीला कमेटी, सेक्टर 27, चण्डीगढ़ के चेयरमैन अशोक जिंदल व प्रधान धर्मपाल बंसल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर कथा व्यास श्रीमन साक्षी गोपाल दास जी (अध्यक्ष, इस्कान, धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र) होंगे। कथा का समय रोजाना सायं छह बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। कथा के बाद भंडारा प्रसाद वितरण भी होगा।


No comments: