Tuesday 1 May 2018

महिलाओं को आगे बढकर बराबरी का अधिकार हासिल करना होगा : आरती


महिलाओं को आगे बढकर बराबरी का अधिकार हासिल करना होगा : आरती



विनय कुमार 
चण्डीगढ़ : 
    चंडीगढ़ स्थित डडू-मजरा कालोनी में युवा कांग्रेस आईटी सेल चण्डीगढ़ की संयोजक आरती द्वारा महिला सुरक्षा जागरूक अभियान चलाया गया l जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक किया गया । इस अवसर पर मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को एक सी पहचान और एकसा ही सम्मान न मिलना दुख की बात है। हर जगह उन्हें बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए l जिसे हासिल करने के लिए खुद महिलाओं को ही आगे आकर जज्बा दिखाना होगा। उन्होंने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के कई तरीके भी बताए। इस मौके पर उनके साथ महिला कार्यकर्त्ता पूजा, खुशबू आदि भी शामिल थीं ।  


No comments: