Sunday, 20 May 2018

एच. एस. ए पार्टी ने आगामी छात्र चुनाव के लिए कमर कसी : तरसेम नैन


एच. एस. ए पार्टी ने आगामी छात्र चुनाव के लिए कमर कसी : तरसेम नैन
विनय कुमार 


चंडीगढ़ 


हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन ( एच. एस. ए ) पार्टी ने पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, सेक्टर - 11, चंडीगढ़ मे पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की | पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के द्ववारा नव छात्रों को आगामी सत्र 201819 के लिए दिशा निर्देष भी दिए गए | इस मोके पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता तरसेम नैन ने बताया की, आगामी सत्र के लिए एच. एस. ए के कॉलेज प्रेजिडेंट लोकेश गहलोत  (संजु )  होंगे और चेयरमैन के पद के लिए मरदीप मोर  को नियुक्त किया गया l 
       हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन 2009 से छात्र संगठनों से ऊपर उठकर छात्रों के   हितों के लिए लड़ते आ रहे हैं| एच. एस. ए.  पार्टी एक गैरराजनीतिक संगठन है जो   पंजाब विश्वविद्यालय औरउससे संबंधित सभी कॉलेजों में छात्रों के कल्याण के लिए कार्य करता हैइस अवसर पर भारी सँख्या मे छात्रों और छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करके पार्टी मे  अपना समर्थन दिखाया | इसके अलावा इसके अलावा प्रवक्ता निखिल छिकारा ने बताया कि  इस वर्ष सबसे अधिक प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से कर रही है जो कि पर्यावरण हितेषी भी है, स्टिकर पोस्टर बहुत ही कम मात्रा में करके पूरा जोर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे Facebook, Twitter,  इंस्टाग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी पार्टी से जोड़ रहे हैं और उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं |

No comments: