Wednesday 2 May 2018

Effigy Burn of Chandigarh Administration



Effigy Burn of Chandigarh Administration


विनय कुमार

चंडीगढ़ :
कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी  इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ इस बार मजदूर दिवस 1 मई को सेक्टर 37 वाटर वर्क्स में बड़ी धूमधाम से मनाया l झंडा फहराया, शिकांगो के शहीदों को सलाम किया और श्रद्धांजलि  अर्पित की गई l  जिन्होंने निश्चय किया था कि मजदूर 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेगे और और जिसके लिए उन्होंने हड़ताल की और हाकम सरकार ने उन पर गोलियां बरसाई और बहुत सारे मजदूर मारे गए अश्वनी कुमार कन्वीनर ने कहा कि हम चंडीगढ़ में यहां रेगुलर मुलाजिमों की लड़ाई लड़ रहे हैं वही  चंडीगढ़ प्रशासन  कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मुलाजिम का  शोषण कर रहे है उनके लिए कंप्रेहैंसिव सुरक्षित पॉलिसी बनाने के लिए और समान काम समान वेतन के लिए और लेबर लॉ लागू करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि चंडीगढ़ के जो मुलाजिम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं और जो वेतन ले रहे हैं वो भी चंडीगढ़ प्रशासन कम करने की कोशिश कर रहा है पर कोआर्डिनेशन कमेटी अपना संघर्ष जारी रखेगी  और  चंडीगढ़ प्रशासन से मांग करते हैं कि मजदूर दिवस  पर 1 मई को छुट्टी घोषित की जाए| समाप्ति के बाद कोआर्डिनेशन कमेटी का 1 वफात अश्विनी कुमार कन्वीनर की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर श्री अजीत बालाजी जोशी IAS को मिला मांग पत्र सौंपा मांग पत्र में मांग की गई कि 2018 19 का डीसी रेट बढ़ाया जाए कंडक्टर कैटेगिरी को फोर्थ क्लास से 3 क्लास में लाया जाए और सुरक्षा कर्मचारियों घटाया गया वेतन फिर बढ़ाया जाए| मुलाजिमों को जसवंत सिंह मलकीत सिंह सुखविंदर सिंह कमल कुमार चरणजीत सिंह श्रवण कुमार सतींदर सिंह एस रंधावा मामराज करनैल सिंह अनिल कुमार आदि ने संबोधित किया|


No comments: