Friday 26 October 2018

सतपाल सेठी बने मंडल नंबर 8 के अध्यक्ष



सतपाल सेठी बने मंडल नंबर 8 के अध्यक्ष
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के जिला नंबर 2 के अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और जिला नंबर 2 के प्रभारी चन्द्रशेखर की सहमति से सतपाल सेठी को मंडल नंबर 8 का अध्यक्ष नियुक्त किया है  l यह जानकारी पार्टी के मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने प्रदान की l उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचितमंडल नंबर 8 के अध्यक्ष सेक्टर 37, 38 और 38 वेस्ट केक्षेत्रवासियों से मिलेंगे और उनसे संपर्क साध कर पार्टी की विचारधारा से उनको जोड़ेंगे l उन्होंने बताया कि सेठी की नियुक्ति से पार्टी उपरोक्त सेक्टरों में और अधिक प्रबल होगी ऐसी उनको आशा है l  


No comments: