Tuesday 16 October 2018

भीमसेन बने उत्तर रेलवे जैड.आर.यू. सी.सी चंडीगढ़ के सदस्य

भीमसेन बने उत्तर रेलवे जैड.आर.यू. सी.सी चंडीगढ़ के सदस्य
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
    उत्तर भारत रेलवे के डीजीएम / जी , एवं सचिव जैड.आर.यू. सी.सी. विनम्रा मिश्रा द्वारा एक विज्ञप्ति में घोषित किया गया की भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल को उत्तर रेलवे यूज़र कंसल्टेटिव कमेटी (जैड.आर.यू.सी.सी.) चंडीगढ़ की सदस्यता 01.09.2018 से 31.08.2020 तक इस पद से सुसोभित किया गया है l भीमसेन वर्तमान में भाजपा के उपाध्यक्ष हैं एवं चंडीगढ़ की राजनीति में लगभग पिछले 30 वर्षों से सक्रिय है l इसके अतिरिक्त भीमसेन चंडीगढ़ व्यापार मंडल के मुख्य सलाहकार के पद पर भी है l
    भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन का उनहें काफी करीबी भी माना जाता है l उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को उन्होंने अपने इस पद को प्राप्त करने का पूरा श्रेय भी उन्ही को दिया व साथ ही उन्होंने कहा की वह इस पद का भी सम्मान करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे l   



No comments: