Saturday 20 October 2018

लव कुश राम लीला एवं दशहरा कमेटी डडूमाजरा नए किया दशहरा आयोजन


लव कुश राम लीला एवं दशहरा कमेटी डडूमाजरा नए किया दशहरा आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
लव कुश राम लीला एवं दशहरा कमेटी डडूमाजरा द्वारा आज डडूमाजरा गाँव के मैदान में भव्य दशहरा का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के जिला नम्बर 2 के जिला अध्यक्ष और पार्षद रवि कान्त शर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, ओमपाल द्रविड़, भूरा बाबा जी, सारंगपुर गद्दी, स्थानीय पार्षद फार्मिला, भाजपा मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया, जिलाकोषाध्यक्ष भारत कुमार, मंडल नंबर 9 के अध्यक्ष सुनील ग्रोवर,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव अरुण दीप सिंह और जिला महामंत्री ललित कंसल, मनीष पारचा, देव सिंह, ब्रिजेश, सिमरनजीत कौर, पंकज सचान, विकास नेगी, रविन्द्र बिट्टू, गुर राज सिंह आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया |
      कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को कमेटी के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, रमेश गोयल, सुभाष कालरा, जतिंद्र कुमार, रिशु कुमार, रोहताश पारचा, हैप्पी गंदारा, मोहन सिंह, कुसुम रानी व लक्ष्मी देवी, अश्वनी शर्मा, राकेश कुमार, दीपक कुमार, बॉबी कुमार, कर्ण कुमार, शुभम राजपूत, अमन, सूरज ठाकुर, श्याम लाल ने पटका डाल कर सम्मानित किया | इसके उपरान्त रविकांत शर्मा, फार्मिलाद्वारा मेघनाद, सत्यप्रकाश अग्रवाल और संजीव ग्रोवर ने कुम्भकर्ण और रविन्द्र पठानिया और ओम पाल द्रविड़ ने रावण के पुतले को दहन किया | इस पावन मौके पर सभी गण मान्य लोगों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी को विजय दशमी की बधाई प्रदान की और अंत में कमेटी और रामलीला में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को अपने कर कमलों द्वारा सम्मानित भी किया | मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने आज के कार्यक्रम के अफल आयोजन के लिए समूची लव कुश कमेटी की भरपूर प्रशंसा भी की |


No comments: