Monday 28 January 2019

NT24 News : महिलाओं के प्रयास से चुनाव अभियान महा अभियान में बदला जा सकता : लतिका शर्मा

महिलाओं की भागीदारी  उनके प्रयास से चुनाव अभियान महा अभियान में बदला जा सकता : लतिका शर्मा
रूबी गुप्ता बनी जिला नम्बर 1 की प्रभारी
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार 
चंडीगढ़  
भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रभारी लतिका शर्मा विधायक कालका की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया रूबी गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आशा जसवाल एवं सुनीता धवन की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा की गई l जिला नंबर 1 की प्रभारी रूबी गुप्ता को बनाया गया l जिला नंबर दो की प्रभारी अनु मक्कड़जिला नंबर 3 की प्रभारीनेहा अरोड़ा जिला नंबर 4 की प्रभारीसुनीता भट्ट एवं जिला नंबर 5 की प्रभारी मीरा शर्मा को बनाया गया l लतिका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के इस महा चुनाव का बिगुल बजा चुका है l महिलाओं की भागीदारी एवं उनके प्रयास से चुनाव अभियान महा अभियान में बदला जा सकता है l आशा कुमारी जसवाल ने आह्वान किया की भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं हर घर में जाकर दस्तक देंगी और मोदी जी के किए गए कार्यों को हर घर तक संदेश पहुंचाएगी l सुनीता धवन कहां की अब समय आ गया हैभाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं तन मन धन से चंडीगढ़ के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ कर एक महा श्रंखला बनाकर प्रधानमंत्री मोदी जी को एक बार पुनः देश की बागडोर सौंपी जाए l  




No comments: