Tuesday 5 February 2019

NT24 News : टंडन ने नितिन गडकरी से मिलकर.............


टंडन ने नितिन गडकरी से मिलकर वर्तमान में यातायात की समस्या से करवाया अवगत
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने केन्द्रीय सडक़ परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में भेटवार्ता की और उन्हें वर्तमान में चण्डीगढ़ में यातायात की समस्या से अवगत करवाया और इसको हल करवाने की माँग की । उक्त जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि टंडन ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को बताया कि चूँकि चण्डीगढ़ दो प्रदेशों की राजधानी है और दोनो प्रदेशों के सरकारी कार्यालय भी ज्यादातर चण्डीगढ़ में ही स्थित है। दूसरा इसके साथ पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली भी सटा हुआ है। चण्डीगढ़ इन सभी साथ लगते नगरों का व्यापारिक हब भी है। जिसके चलते चण्डीगढ़ में सुबह और शाम को तो यातायात की हालत ऐसी हो जाती है कि स्थानीय लोगों को काफी लम्बे-लम्बे जाम का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की वजह से चण्डीगढ़ का खूबसूरत ट्रिब्यून चौंक पर तो हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक रिपोर्ट भी तैयार की गई थी। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री ने इस क्षेत्र में फ्लाई ओवर का काम जल्द से जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। चण्डीगढ़ प्रशासन ने भी ट्रिब्यून चौंक पर यातायात के संकट से निपटने के लिए फ्लाई ओवर प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की थी जोकि बाद में मंत्रालय को भी भेजी गई थी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि वे ट्रिब्यून चौंक पर फ्लाई ओवर के कार्य को शुरू करवाने के लिए कारगार कदम उठायें ताकि आये दिन यहाँ पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल सके। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस विषय को संबंधित विभाग के समक्ष रखेंगे और इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाने की बाते कहेंगे।


No comments: